वसंत पंचमी कल, भोपाल में 28 स्थानों पर विराजेंगी मां सरस्वती, होंगे 500 से ज्यादा विवाह

Updated on 13-02-2024 12:24 PM

 भोपाल। इस वर्ष 14 फरवरी को वसंत पंचमी और विवाह, शुभकार्यों का अबूझ मुहूर्त है। इस दिन कोई भी शुभ कार्य किया जा सकता है। वसंत पंचमी का दिन मां सरस्वती को समर्पित है। इस दिन राजधानी में जगह-जगह मां सरस्वती की मनोहारी प्रतिमाएं स्थापित कर पूजा-अर्चना की जाएगी। बीते कुछ वर्ष से वसंत पंचमी पर माता सरस्वती की प्रतिमाएं स्थापित करने का चलन बढ़ा है।

पंडित रामजीवन दुबे और विनोद गौतम ने बताया कि माघ मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को वसंत पंचमी मनाई जाती है। इस बार सरस्वती पूजा 14 फरवरी को मनाई जा रही है। दरअसल इस वर्ष माघ माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि 13 तारीख को शुरू हो जाएगी। जिसका समय दिन के 02:41 है। यह 14 फरवरी को लगभग 12:10 के करीब समाप्त हो जाएगा। ऐसे में उदया तिथि 14 फरवरी होने के कारण इस साल वसंत पंचमी या सरस्वती पूजा 14 तारीख को होगी। इस दिन अलग-अलग प्रकार से अलग-अलग प्रकार की पूजन की भी मान्यता है। सभी कार्य की सिद्धि के लिए संकल्प पर विशेष पर पूजन कर सकते हैं।

आज विराजेंगी मां सरस्वती

भोपाल में पिछले 12 वर्षों से वसंत पंचमी पर विभिन्न वार्डों के 28 स्थानों पर मां सरस्वती का प्रकटोत्सव धूमधाम से मनाया जाता है। शहर में अनेक स्थानों पर विधि विधान के साथ मां सरस्वती की स्थापना की जाएगी। इसमें प्रोफेसर कालोनी, भारतमाता चौराहा, सूरज नगर, शास्त्री नगर, हर्षवर्धन नगर, नेहरू नगर, कोटरा सुल्तानाबाद, पंचशील नगर, पांच नंबर, भीमनगर, गीतांजलि चौराहा, जयप्रकाश अस्पताल के पास आदि स्थानों पर मां सरस्वती की स्थापना की जाएगी।

मांगलिक कार्यों के लिए अबूझ मुहूर्त

इस दिन से शुभ मुहूर्त में विवाह, गृह प्रवेश, यज्ञोपवीत संस्कार, चोलकर्म संस्कार, ग्रह शांति, देव प्रतिष्ठा, धार्मिक यात्रा, भागवत पारायण, नवीन प्रतिष्ठानों का शुभारंभ आदि कार्य किए जा सकते हैं।

500 से अधिक विवाह होंगे

वसंत पंचमी का दिन वर्ष के अबूझ मुहूर्तों में शामिल है। यह दिन मांगलिक कार्यों के लिए अत्यंत शुभकारी है। इस बार वसंत पंचमी के मौके पर शहर में 500 से अधिक विवाह होने की संभावना है। पं. जगदीश शर्मा के अनुसार मांगलिक कार्य और सभी शुभ कार्यों के लिए यह श्रेष्ठ दिन है। इस दिन खरीदारी करना भी शुभ माना जाता है। भूमि, भवन, वाहन, आभूषण सहित स्थायी सम्पत्ति की खरीदारी के लिए विशेष शुभ होता है

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.