वीडी शर्मा ने कहा- राहुल गांधी मप्र को बताएं, 2018 के वादे पूरे क्यों नहीं किए

Updated on 30-09-2023 01:07 PM

भोपाल। कांग्रेस की थकी हुई लीडरशिप है। ऐसी लीडरशिप के नेतृत्व में राहुल गांधी मध्य प्रदेश आ रहे हैं। कांग्रेस के खून में अंग्रेजों के जीन्स आज भी हैं, इसलिए वह देश की संस्कृति पर हमला करती है। आप विदेश की धरती पर देश को बदनाम करते हैं। यह बात प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने शुक्रवार को राहुल गांधी के मध्य प्रदेश दौरे को लेकर कही। वे भाजपा के नए मीडिया सेंटर में पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे।

शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री के मन में एमपी है। इसी के चलते प्रधानमंत्री फिर ग्वालियर-चंबल अंचल और मध्य प्रदेश के लिए सौगातें लेकर दो अक्टूबर को ग्वालियर आ रहे हैं, लेकिन प्रदेश की जनता राहुल गांधी से पूछना चाहती है कि 2018 में आपने जो वादे किए थे उनका क्या हुआ, जनता पूछना चाहती है कि मिगलानी और कक्कड़ कौन हैं। राहुल गांधी से प्रदेश की सनातनी धरती और यहां के लोग पूछना चाहते हैं कि इस तरह से सनातन के अपमान पर आपका क्या जवाब है?

शर्मा ने कहा कि कांग्रेस की 15 माह की सरकार भ्रष्टाचार में डूबी हुई थी। राहुल गांधी आपने कभी यहां झांक कर नहीं देखा। आप किस मुंह से प्रदेश की जनता से बात करेंगे। आपके लोगों ने ही आपको झूठा साबित कर दिया है। शर्मा ने कहा कि भाजपा पूरी रणनीति के साथ चुनाव मैदान में है। प्रत्येक विधानसभा सीट के लिए हमारा केंद्रीय नेतृत्व ही निर्णय लेगा। टिकट वितरण के फार्मूले पर शर्मा ने कहा कि भाजपा एक कैडर बेस पार्टी है, पार्टी में जो भी किया जाता है पूरी प्रक्रिया के साथ होता हैं।

स्वास्थ्य कारणों के चलते नहीं लड़ेंगी चुनाव

मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया के चुनाव न लड़ने के सवाल पर विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि सिंधिया ने अपने स्वास्थ्य कारणों के चलते चुनाव नहीं लड़ने का निर्णय लिया है। इस संबंध में उन्होंने मुझे चार माह पहले ही बताया था, उन्होंने अपना यह निर्णय केंद्रीय नेतृत्व के समक्ष भी रखा है। अब आगे केंद्रीय नेतृत्व ही तय करेगा।

आकाश विजयवर्गीय के पत्र लिखने की जानकारी नहीं

उन्होंने आकाश विजयवर्गीय के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा को पत्र लिखने के सवाल पर कहा कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने परिवारवाद को समाप्त कर दिया है। भाजपा में भी परिवाद नहीं चलेगा। शर्मा ने कहा कि अब आगे ऐसा कोई और पत्र नहीं लिखेगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.