वीडी शर्मा का दिग्गी पर कटाक्ष

Updated on 10-10-2021 06:31 PM

भोपाल मध्य प्रदेश में 1 लोकसभा और 3 विधानसभा उपचुनाव के लिए दोनों पार्टियों के उम्मीदवारों के नाम का ऐलान के बाद जुबानी हमले भी तेज हो गए हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह पर शनिवार को हमला बोला है।


वीडी शर्मा ने कहा कि दिग्विजय सिंह को अब दिग्भ्रमित सिंह कहना चाहिए। उन्हें दृष्टि दोष भी हो गया है। उनको इलाहाबाद में अखिलेश के समय की सड़क उन्हें मध्यप्रदेश में दिखाई देती है। पाकिस्तान का टूटा पुल भोपाल में दिखता है। सरस्वती शिशु मंदिर जहां देशभक्ति का पाठ पढ़ाया जाता है, वहां आतंकी दिखते हैं।

इससे ज्यादा दिग्भ्रमित कोई नहीं हो सकता, इसलिए अब उनका नाम दिग्भ्रमित होना चाहिए। उन्होंने दिग्विजय सिंह के विधायक बेटे जयवर्धन से अनुरोध करते हुए कहा कि दिग्भ्रमित सिंह का आई टेस्ट करवाएं। नहीं तो कल घर में कुछ कहने लग जाएं।

बता दें कि हाल में दिग्विजय सिंह ने जर्जर सड़क का फोटो सोशल मीडिया पर शेयर कर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर निशाना साधा था। उन्होंने लिखा था शिवराज सिंह उर्फ मामा उर्फ मामू का यूएस में बयान वाशिंगटन की सड़कों से मध्यप्रदेश की सड़कें बेहतर हैं। मामू कुछ कहोगे?


दिग्गी को दिया चैलेंज
दिग्विजय सिंह ने मेरे पर पर भी आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि 24 घंटे झूठ बोलने वाले जिसको मैंने अंतर्राष्ट्रीय झुठेला कहा है। दिग्विजय सिंह को चैलेंज करता हूं। उन्होंने व्यापमं में कहा था कि वीडी शर्मा सबसे बड़ा हीरो है। मैंने कोर्ट के अंदर मानहानि का दावा किया है।

 दिग्विजय सिंह को जवाब देने जाना पड़ेगा। शर्मा ने कहा कि मैं चैलेंज करता हूं अगर वीडी शर्मा पर एक लाइन भी निकाल दें। शर्मा ने कहा कि मुझे जानकारी मिली है कि पन्ना में उनके दामाद ने जनजाति के लोगों के नाम पर बड़ा फ्रॉड किया है। राजस्थान में मीणा समाज जो वहां जनजाति में आता है। मध्य प्रदेश में सामान्य में आता है, लेकिन मैं तथ्यों में जाऊंगा।

 मैं अंतर्राष्ट्रीय झुठेलों के साथ नहीं खड़ा हो सकता। शर्मा ने कहा मैं जानकारी लूंगा। उसके बाद जो पन्ना के अंदर बड़ा घोटाले को उजागर करूंगा। शर्मा ने कहा कि दिव्यारानी सिंह जो कांग्रेस की जिला अध्यक्ष है। केशव राजा जो उनके बड़े मीत हैं। इन सबने दिग्विजय सिंह के दामाद के साथ मिलकर बड़ा घोटाला किया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.