सैनिक सम्मान के साथ पंचतत्व में विलीन हुए वीर कर्णवीर सिंह

Updated on 23-10-2021 06:38 PM

सतना। भारत माता की जय, पाकिस्तान मुर्दाबाद, कर्णवीर सिंह अमर रहे के नारों के बीच शुक्रवार को देश के वीर सपूत और सतना के लाल कर्णवीर सिंह राजपूत का पूरे सैनिक सम्मान बंदूकों की सलामी के साथ अंतिम संस्कार उनके गृहग्राम दलदल के पास मऊदेव में किया गया। जहां जबलपुर से भी सेना की विशेष टुकड़ी सतना पहुंची। इस दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, पूर्व मंत्री राजेन्द्र शुक्ला, सांसद गणेश सिंह, रामपुर विधायक विक्रम सिंह विक्की, चित्रकूट विधायक नीलांशु चतुर्वेदी सहित अभी राजनीतिक दलों के नेता, कलेक्टर अजय कटेसरिया, पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह यादव सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और नागरिकों की भीड़ रही।


सीएम ने शहीद के परिवार को एक करोड़ रुपए की सहायता राशि और भाई को नौकरी देने की घोषणा की है। दरअसल, राज्य सरकार का नियम है कि सेना के शहीद जवान को एक करोड़ रुपए सहायता राशि, एक परिजन को नौकरी दी जाती है। सपूत के अंतिम दर्शन के लिए सुबह से ही लोग आने शुरू हो चुके थे। अंतिम संस्कार के दौरान ऐसा लग रहा था मानो पूरा जिला उमड़ पड़ा हो।


मुख्यमंत्री ने कहा बलिदान कभी नहीं भूलेंगे
वीरगति को प्राप्त करने वीर सिंह के गांव पहुंचे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बलिदानी जवान करणवीर सिंह के स्वजनों से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि देश जवानों के इस बलिदान को कभी नहीं भूलेगा। वहीं उन्होंने यह भी कहा कि उनकी सरकार से जो भी होगा वह करेंगे। स्वजनों को एक करोड़ रुपये सम्माननिधि और बड़े भाई शक्ति सिंह को सरकारी नौकरी मध्य प्रदेश सरकार देगी।


युवाओं में दिखा जोश और जुनून
कर्णवीर सिंह की अंतिम यात्रा अंत्येष्टि के दौरान युवाओं में बलिदानी कर्णवीर सिंह के प्रति निष्ठा और देश प्रेम जमकर देखा गया। लोग हाथों में तिरंगा लिए हुए थे और जब तक सूरज चांद रहेगा, कर्णवीर तेरा नाम रहेगा.. भारत माता की जय..कर्णवीर अमर रहे.. पाकिस्तान मुर्दाबाद.. आतंकवाद मुर्दाबाद के नारे लगा रहे थे। वहीं गमगीन माहौल में कर्णवीर सिंह के बड़े भाई ने अंतिम संस्कार किया। वहीं सेना के जवानों ने सलामी दी। उनके बड़े भाई शक्ति सिंह जो कि इंदौर में इंजीनियर हैं उन्होंने मुखाग्नि दी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.