वीरसिंह राजपूत बने हिन्दू महासभा, मध्य प्रदेश के कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष

Updated on 18-03-2026 10:54 PM
भोपाल :  निमाड़ की पावन भूमि संत सिंगाजी धाम स्थित सिंगाजी पैलेस, खंडवा में अखिल भारत हिन्दू महासभा, मध्यप्रदेश के तत्वावधान में गौ-रक्षक सम्मान सभा का आयोजन सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में देशभर से आए संगठन के राष्ट्रीय पदाधिकारी, संत-महात्मा तथा बड़ी संख्या में गौ-सेवक एवं हिन्दू समाज के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में राष्ट्रीय संगठन मंत्री राकेश तिवारी सहित संगठन के 18 राष्ट्रीय पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर राष्ट्रीय संगठन मंत्री राकेश तिवारी ने महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए बताया कि संगठन को और अधिक सक्रिय एवं सशक्त बनाने के उद्देश्य से हिन्दू महासभा मध्यप्रदेश की पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया गया है तथा शीघ्र ही नई प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की जाएगी। जब तक नई प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा नहीं होती उसे समयावधि के लिए श्री वीर सिंह राजपूत को कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। कार्यक्रम में गौ-सेवा एवं गौ-रक्षा के क्षेत्र में कार्य करने वाले अनेक गौ-रक्षकों को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर गौमाता को राष्ट्रमाता के रूप में प्रतिष्ठित करने के लिए समाज में व्यापक जनजागरण का आह्वान मध्य प्रदेश के संगठन मंत्री  गौरव अध्वर्यु शर्मा द्वारा किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. सुनंदा दुबे ने कहा कि हिन्दू महासभा के कार्यकर्ता गौ माता की रक्षा तथा गौमाता को राष्ट्रमाता के रूप में प्रतिष्ठित करने के संकल्प के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि परमपूज्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती, जगद्गुरु शंकराचार्य ज्योतिष्पीठ द्वारा चलाए जा रहे गौमाता राष्ट्रमाता आंदोलन को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में संगठन कार्य करेगा। उन्होंने यह भी कहा कि वे परमपूज्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती, जगद्गुरु शंकराचार्य गोवर्धन मठ, पुरी की शिष्या होने के नाते यह घोषणा करती हैं कि गौमाता राष्ट्रमाता के आंदोलन में पूज्य शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती जी महाराज भी सम्मिलित होंगे और हम उनके मार्गदर्शन में कार्य करेंगे। राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं संत तरुण मुरारी बापू ने कहा कि देश में कुछ लोग नकली हिन्दू महासभा बनाकर तथा नकली संत, जगद्गुरु और शंकराचार्य बनकर हिन्दू समाज को भ्रमित करने का प्रयास कर रहे हैं, जो पूरी तरह अस्वीकार्य है। संत के वेश में छिपे अधर्मी कालनेमियों को हिन्दू समाज को पहचानना होगा। राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री दिनेश सुगंधी ने कहा कि अखिल भारत हिन्दू महासभा हिन्दू समाज का एक सशक्त सामाजिक एवं राजनीतिक विकल्प है और आने वाले समय में संगठन पूरे देश में अपनी वैचारिक दमदार उपस्थिति दर्ज कराएगा। नवनियुक्त कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष वीरसिंह राजपूत ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन की विचारधारा को लेकर सम्पूर्ण मध्यप्रदेश में हिन्दू महासभा को मजबूत एवं सक्रिय बनाने के लिए पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करेंगे। कार्यक्रम में विभिन्न जिलों से आए संगठन के पदाधिकारी, गौ-रक्षक, संत-महात्मा एवं बड़ी संख्या में हिन्दू समाज के लोग उपस्थित रहे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.