मध्य प्रदेश के 24 जिलों में अति भारी बारिश का अलर्ट, इंदौर में जमकर बरसे बादल

Updated on 04-09-2025 12:33 PM
भोपाल। बंगाल की खाड़ी में गहरा कम दबाव का क्षेत्र बन गया है। इसके अलावा बंगाल की खाड़ी एवं अरब सागर से लगातार नमी आने के कारण मध्य प्रदेश के अधिकतर जिलों में झमाझम बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, आज पूरे प्रदेश में बारिश होने के आसार हैं। विशेषकर भोपाल, नर्मदापुरम, इंदौर, जबलपुर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं अति भारी बारिश हो सकती है।मध्य प्रदेश के 24 जिलों भोपाल, रायसेन, राजगढ़, सीहोर, विदिशा, हरदा, होशंगाबाद, बैतूल, इंदौर, धार, झाबुआ, अलीराजपुर, बड़वानी, खरगोन, बुरहानपुर, खंडवा, जबलपुर, कटनी, नरसिंहपुर, सिवनी, छिंदवाड़ा, बालाघाट, मंडला और डिंडौरी में अति भारी बारिश हो सकती है।

शेष क्षेत्रों में भी मध्यम बारिश होगी। बुधवार सुबह साढ़े आठ बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक श्योपुर में 41, नर्मदापुरम में 31, नरसिंहपुर में 27, पचमढ़ी में 26, रतलाम में 23, इंदौर में 21, खरगोन एवं शिवपुरी में 20, भोपाल में 18, ग्वालियर एवं रायसेन में 17, उज्जैन में 15 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई। मौसम विज्ञान केंद्र के विज्ञानी अभिजीत चक्रवर्ती ने बताया कि वर्तमान में बंगाल की खाड़ी में गहरा कम दबाव का क्षेत्र बन गया है।

यहां बना हुआ चक्रवात

गुरुवार को इसके ओडिशा और उससे लगे झारखंड पर पहुंचने की संभावना है। मानसून द्रोणिका बीकानेर, जयपुर, दमोह, पेंड्रा रोड, संबलपुर, उत्तरी ओडिशा तट से गहरे कम दबाव के क्षेत्र से होकर बंगाल की खाड़ी तक जा रही है। दक्षिणी हरियाणा और उसके आसपास हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात बना हुआ है। विदर्भ और उसके आसपास भी हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात है।

एक पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान और उससे लगे पंजाब पर हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात के रूप में बना हुआ है। कम दबाव का क्षेत्र लगातार आगे बढ़ रहा है। उसके प्रभाव से मध्य प्रदेश में तीन दिन तक अच्छी बारिश होने की उम्मीद है। मौसम विशेषज्ञ अजय शुक्ला ने बताया कि लगातार नमी आने के कारण रुक-रुककर बारिश का सिलसिला बना हुआ है।

24 घंटे में यहां हुई बारिश

गुरुवार को भोपाल, नर्मदापुरम, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं अतिभारी बारिश होने की भी संभावना है। उधर पिछले 24 घंटों के दौरान बुधवार सुबह साढ़े आठ बजे तक मलाजखंड में 76.6, सिवनी में 74.8, नर्मदापुरम में 67.2, नरसिंहपुर में 46, श्योपुर में 25.2, जबलपुर में 22.7, शिवपुरी में 22, भोपाल में 21.5 मिमी. बारिश हुई।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.