इंदौर में बजरंग दल कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज के बाद विहिप ने तेज किया नशामुक्ति के खिलाफ अभियान

Updated on 19-06-2023 06:42 PM

इंदौर। शहर में बढ़ रहे नशे के कारोबार के खिलाफ बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के आंदोलन के दौरान कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज के बाद विश्व हिंदू परिषद का नशामुक्ति अभियान और तेज हो गया है। विहिप नेताओं का कहना है कि पुलिस ने लाठीचार्ज और गिरफ्तारी करके हमारा मनोबल तोड़ने की कोशिश की है, लेकिन इस घटना से संगठन के कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ा है। अब वे दोगुने उत्साह से नशामुक्ति के लिए काम कर रहे हैं।

इसी बीच विहिप ने रविवार को परदेशीपुरा में कनकेश्वरी देवी मंदिर परिसर में महाविद्यालयीन युवाओं के नशामुक्ति जन जागरण गोष्ठी रखी। इसमें सैकड़ों युवाओं को नशे के दुष्प्रभाव के बारे में बताया और नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई। विहिप ने तय किया है कि अब वह समाज के बीच इस मुद्दे लेकर जाएगी। सार्वजनिक स्थानों पर नशामुक्ति के लिए जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। युवा पीढ़ी को नशे से दूर रखने और बचने के लिए स्कूल और कालेजों में भी अभियान चलाया जाएगा।

विहिप के विभाग संगठन मंत्री अभिषेक उदेनिया का कहना है कि नशामुक्ति को लेकर विहिप ने चार चरणों में अभियान शुरू किया है। पहले चरण के जागरूकता अभियान में ही पुलिस ने हमारे कार्यकर्ताओं के साथ इस तरह का व्यवहार किया। इससे लगता है कि पुलिस ड्रग पैडलरों के साथ मिली हुई है और बौखलाकर हिंदूवादी कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज किया।

नशामुक्ति के अभियान के अंतर्गत हमें यह पता करना है कि शहर और समाज के बीच नशा कहां और किस तरह बिक रहा है। बीड़ी, सिगरेट, तंबाकू और शराब के अलावा और किस तरह के नशे प्रचलन में हैं। इसमें ड्रग्स, वाइटनर और कुछ प्रतिबंधित दवाओं का उपयोग भी नशे के रूप में किया जा रहा है। वर्ग विशेष के लोग नशा बेचते पाए गए हैं। वे बस्तियों के बच्चों के साथ ही समृद्ध परिवारों के बच्चों को टारगेट बनाकर ड्रग्स और नशे की चीजें बेच रहे हैं।

योजनाबद्ध तरीके से इन परिवारों की लड़कियों को नशे की लत लगाकर लव जिहाद में फंसाया जा रहा है। हमने अगस्त में ही डीसीपी धर्मेंद्रसिंह भदौरिया और एमजी रोड थाने पर इस विषय में शिकायत की थी। साक्ष्यों के साथ इसमें कुछ लोगों के नाम भी दिए थे, लेकिन पुलिस एफआइआर दर्ज नहीं कर रही थी। आरोपित एक बड़े ड्रग पैडलर का भाई है, इसलिए कार्रवाई नहीं की जा रही थी। कार्रवाई करने के बजाय उल्टे पुलिस ने हमें ही निशाना बनाया।

विहिप के विभाग मंत्री से मिलने पहुंचे भाजपा नेता

पुलिस के लाठीचार्ज में बुरी तरह घायल हुए विहिप के विभाग मंत्री राजेश बिंजवे अन्नपूर्णा रोड पर एक निजी अस्पताल में भर्ती हैं। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय उनसे मिलने पहुंचे। इससे पहले भाजपा के पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता भी बिंजवे से मिलने पहुंचे थे। उल्लेखनीय है कि शहर में बढ़ती नशाखोरी और नशे के कारोबार को लेकर विजयवर्गीय स्वयं भी चिंतित हैं। इसीलिए दो महीने पहले उन्होंने इस मुद्दे पर मुखर होकर बयान दिया था और रेसीडेंसी कोठी में अधिकारियों के साथ बैठक भी की।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
Advt.