शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, एक दर्जन बाइक बरामद, शौक के लिए करता था चोरी

Updated on 18-04-2024 01:42 PM
भोपाल। निशातपुरा थाना पुलिस ने एक बाइक चोरी के मामले में लगभग 50 सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद एक युवक को संदेह के आधार पर हिरासत में लिया। पूछताछ करने पर पता चला कि उसे बाइक चलाने का बेहद शौक है और वह इसी शौक को पूरा करने के लिए बाइक चोरी करने लगा। उसके कब्जे से चोरी की 12 बाइक बरामद की गईं। वह सुनसान जगहों या पार्किंग स्थलों से पुरानी बाइक्स चोरी करता था, जिनके लाक पुराने होने के कारण घिस चुके होते थे। जब तक बाइक में पेट्रोल रहता था तब तक वाहन को चलाता था। पेट्रोल खत्म होने वाला होता तो आरोपी वाहन को सुनसान स्थान पर छोड कर चला जाता था। लेकिन बीते कुछ समय से बेगमगंज रायसेन में रहने वाले अपने दोस्त को चोरी के वाहन सस्ते दाम में बेचने लगा था।

दतिया का रहने वाला है आरोपित

निशातपुरा थाना पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक विगत आठ मार्च को वी मार्ट के सामने से संजीव नगर निवासी संजय शर्मा की बाइक चोरी चली गई थी। इस मामले में मिले पहले सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपित के बाइक लेकर भागने वाले संभावित रास्तों के लगभग 50 स्थानों से फुटेज निकाले गए। उनसे मिले हुलिए के आधार पर स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर- एक के पास शेड में रहने वाले 32 वर्षीय रहीस यादव का हिरासत में लिया गया। वह मूलत: दतिया जिले के सतलौन गांव का रहने वाला है। वह पिछले दो साल से भोपाल में रहकर बेलदारी का काम कर रहा था। पूछताछ में उसने संजय शर्मा के अलावा शहर के अन्य स्थानों से भी बाइक चोरी करना कबूल किया। उसकी निशानदेही पर 12 बाइक बरामद कर ली गई हैं। वह चोरी की मोटरसाइकिल बेगमगंज निवासी नरेंद्र लोधी को बेच देता था। आरोपित से चोरी की अन्य वारदातों के बारे में पूछताछ की जा रही है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.