भोपाल में युवक के सुसाइड का वीडियो:आत्महत्या से पहले गर्लफ्रेंड को लिखा- डर लग रहा है, बचाने आजा

Updated on 05-04-2025 12:49 PM

भोपाल के अन्ना नगर में रहने वाले युवक रोहन मोरे ने घर में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। इससे पहले कलाई की नस काटकर सुसाइड की कोशिश की थी। आत्महत्या की वजह प्रेम प्रसंग बताई जा रही है।

मृतक के मोबाइल फोन से एक लड़की और उसके बीच हुई चैटिंग मिली है। जिसमें लड़का युवती से कहता है, सुसाइड कर रहा हूं...बहुत डर लग रहा है। एक बार बचने के लिए कह दे मुझे, जवाब में लड़की ने उसे मर जाने की बात कही।

इसके बाद लड़के ने सुसाइड कर लिया। पूरा घटनाक्रम 8 दिसंबर 2024 का है।  सुसाइड का वीडियो और दोनों के बीच हुई आखिरी बातचीत के स्क्रीन शार्ट्स हैं। परिजन ने मामले में सबूत होते हुए भी कार्रवाई नहीं करने के गंभीर आरोप पुलिस पर लगाए हैं।

मां बोली- आखिरी सांस तक न्याय दिलाने लड़ती रहूंगी रोहन मोरे (19) पुत्र भगवान मोरे अन्ना नगर में रहता था। वह भोपाल मेले में स्थित एक चाइनीज फूड के काउंटर लगाता था। इससे पहले वह एक कार शोरूम में बतौर सेल्समैन जॉब करता था।

रोहन की मां रेखा ने बताया कि उनके इकलौते बेटे की जान एक युवती के चक्कर में गई है। युवती उन्हीं के मोहल्ले में रहती है। उसी ने बेटे को खुदकुशी के लिए उकसाया है।

वह लड़की से आखिरी बार बातचीत में कहता रहा कि एक बार बचने के लिए कह दे। मुझसे पहले जैसी हो जा, लेकिन लड़की ने उसकी एक नहीं सुनी। लड़की लगातार बेटे को सुसाइड के लिए उकसाती रही। इसके प्रमाण बेटे के मोबाइल में मौजूद हैं।

हमने इन सबूतों को एक पेन ड्राइव में पुलिस को सौंपा है, लेकिन पुलिस हमसे ही कहती है कि पहले दो गवाह लाओ तब कार्रवाई होगी। बेटे की मौत को चार महीने हो चुके हैं। पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। हर बार थाने जाने पर जांच का हवाला देकर लौटा दिया जाता है।

इकलौते बेटे की मौत के बाद सब खत्म हो चुका है। जब तक उसे सुसाइड के लिए उकसाने वालों पर कार्रवाई नहीं होगी, एक मां को चैन नहीं मिलेगा। बेटे को न्याय दिलाने के लिए मैं जो कुछ कर सकूंगी, करूंगी।

आखिरी सांस तक उसके लिए लड़ूंगी। इस लड़की के कारण पहले मेरे बेटे का करियर खत्म हुआ, उसकी पढ़ाई छूट गई, बाद में उसकी जॉब।

अचानक रिश्ता खत्म होने से दुखी था बताया जा रहा है कि रोहन से प्रेमिका ने अचानक रिश्ता तोड़ दिया। उससे बात बंद कर दी, कॉल करने पर अप शब्द कहने लगी। पहले वह लड़के से शादी के लिए राजी थी, लंबे समय से दोनों के बीच प्रेम प्रसंग था। दोनों परिवारों को रिश्ते की जानकारी थी और शादी से भी कोई एतराज नहीं था। अचानक रिश्ता टूटने से दुखी होकर रोहन ने सुसाइड कर लिया था।

टीआई बोले- सबूत मिलते ही कार्रवाई करेंगे टीआई अवधेश सिंह तोमर ने बताया कि मामला जांच में है। जिस लड़की पर संदेह जाहिर किया है, उसके संबंध में साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। स्वतंत्र साक्षियों की तलाश की जा रही है। उनके मिलते ही कार्रवाई की जाएगी। मृतक की मां और पिता के बयान दर्ज किए जा चुके हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.