गौ तस्करी में मारे गए जुनैद का वीडियो:बोला- बजरंगियों ने मारा, झूठ बुलवाया

Updated on 30-06-2025 02:17 PM

रायसेन में 5 जून को गौरक्षा के नाम पर बेरहमी से पीटे गए जुनैद कुरैशी की मौत से पहले का एक वीडियो सामने आया है। यह वीडियो हमीदिया अस्पताल का है। जहां इलाज के दौरान जुनैद ने खुद बताया था कि मुझे बजरंग दल के लोगों ने मारा, जबरन अपनी मर्जी की बातें बुलवाईं।

इलाज के दौरान हमीदिया अस्पताल में रिकॉर्ड हुए वीडियो में जुनैद कहता है कि गाड़ी लेकर मैं बैतूल मेले में जा रहा था। कुछ नहीं किया था, फिर भी पकड़कर मारा। मुझे कहा गया कि भोपाल ले जा रहे हो, झूठे आरोप लगाए और झूठ बुलवाया गया।

जुनैद ने यह भी बताया था कि उसके दोस्त अरमान को भी बहुत मारा है। वह उसी समय बेहोश हो गया था। उस समय 10 से 15 लोग थे। जुनैद ने खुद को भोपाल के जिंसी क्षेत्र का निवासी बताया और कहा कि मूल रूप से सिरोंज का रहने वाला हूं। साथ ही उसने ये भी कहा कि उस पर भी पुलिस ने एफआईआर की है, जिसमें अभी उसे जमानत नहीं मिली है।

5 जून की रात विदिशा-रायसेन सीमा पर हुआ था हमला 5 जून की रात जुनैद और उसका साथी अरमान 6 गाय लेकर धनोरा से सिरोंज लौट रहे थे। रास्ते में रायसेन जिले के मेगांव के पास उनकी गाड़ी को 20-25 लोगों के एक समूह ने रोक लिया, जो खुद को बजरंग दल कार्यकर्ता बता रहे थे। इसके बाद दोनों युवकों को सांची-रायसेन के बीच जंगल में ले जाकर रातभर पीटा गया।

परिजन को जुनैद और अरमान अगले दिन गंभीर हालत में विदिशा अस्पताल में मिले। वहां से उन्हें भोपाल के हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान जुनैद की मौत हो गई। अरमान की स्थिति अभी भी गंभीर है।

बता दें कि इस मामले में अभी तक तीन लोगों की गिरफ्तारी हुई है। जिनमें ध्रुव चतुर्वेदी और गगन दुबे (दोनों विदिशा निवासी) और रामपाल राजपूत (करारिया) शामिल हैं।

परिजन बोले- MP में आतंकी हैं बजरंग दल जैसे समूह जुनैद के कजिन मोहम्मद माज कुरैशी ने कहा कि हमने 5 जून को ही CSP को आवेदन दे दिया था, लेकिन 28 जून तक कोई और गिरफ्तारी नहीं हुई। बजरंग दल और आरएसएस जैसे संगठन अब आतंकी बन चुके हैं, जो मुसलमानों को टारगेट कर रहे हैं। पुलिस इन संगठनों के आगे फेल है।

पिता ने शिकायत में लिखा- मुस्लिम होने के चलते मारा घटना में घायल अरमान के पिता जफरउद्दीन ने रायसेन एसपी को शिकायत की है। उनके मुताबिक, 10-15 लोगों ने गाड़ी में घुसकर मारपीट की, गाड़ी में रखे करीब दो लाख रुपए और मोबाइल भी छीन लिए। हमलावर लगातार धर्म को लेकर गालियां दे रहे थे। यह हिंसा सिर्फ शक नहीं, धर्म के प्रति नफरत से की गई थी।

उनका कहना है कि आरोपी थाने में भी जाकर हुड़दंग मचाते रहे, इसके सीसीटीवी फुटेज भी मौजूद हैं। पुलिस चाहे तो बाकी आरोपियों की पहचान इन्हीं फुटेज से कर सकती है। आरोपियों ने योजनाबद्ध तरीके से साजिश रखते हुए इस घटना को अंजाम दिया है।

मेरा बेटा अरमान और जुनैद मुस्लिम समाज से हैं और इसी कारण उनके साथ यह क्रूरता की गई है। जैसा कि अरमान ने मुझे बताया है कि आरोपी बार-बार हमारे धर्म को लेकर अपशब्द बोले जा रहे थे। वह धर्म को लेकर लगातार अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर रहे थे। जिससे ऐसा लगता है कि इन लोगों का मॉब लिंचिंग करना और मुस्लिम समाज के खिलाफ हिंसा पैदा करना ही मकसद है।

अब तक तीन गिरफ्तार, बाकी की तलाश जारी रायसेन एसपी पंकज पांडे ने बताया कि अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, इनमें से एक आरोपी ध्रुव पर पहले से ही मारपीट के केस दर्ज हैं। बाकी की गिरफ्तारी के लिए दो टीमें बनाई गई हैं, जो विदिशा और आसपास के इलाकों में लगातार दबिश दे रही हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.