मध्यप्रदेश के गांव-गांव पहुंच रही है विकसित भारत संकल्प यात्रा वैन

Updated on 18-12-2023 07:51 PM

भोपाल : विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान पूरे मध्यप्रदेश में कार्यक्रमों का आयोजन हो रहा है। प्रदेश के भोपालइंदौरछिंदवाड़ारीवा समेत विभिन्न जिलों में आईईसी (सूचनाशिक्षासंचार) वैन गांव-गांव तक पहुंच रही है। इसके द्वारा लोगों को केंद्र सरकार जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। यात्रा के दौरान हितग्राहियों के आवेदनहितग्राही चयनआवेदनों का निराकरण की कार्यवाही भी की जा रही है।

भोपाल के ईदगाह हिल्स क्षेत्र और आचार्य नरेन्द्र देव नगर वार्ड 44 में  विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान मोबाइल वैन के जरिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का संबोधनयोजनाओं की जानकारी और योजनाओं से संबंधित चलचित्र प्रदर्शित किए। इसी तरह इंदौर के हवा बंगला द्वारकापुरी वार्ड 82 में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इंदौर में जोन 15 के वार्ड नंबर 83 के गुमास्ता नगर में भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान कैंप भी लगाया गया था जहां पर आयुष्मान भारत योजना, उज्ज्वला योजना, जनधन योजना, सुरक्षा बीमा योजना और प्रधानमंत्री आवास योजना समेत विभिन्न योजनाओं से संबंधित जानकारी दी गई और हितग्राहियों की समस्याओं का निराकरण भी किया गया। गुमास्ता नगर में कैम्प लगाकर विभिन्न योजनाओं के हितग्रहियो को प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। यात्रा के दौरान ब्रोशरपम्पलेट और बुकलेट के माध्यम से भी केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे जानकारी दी गई।

इसी तरह छिंदवाड़ा जिले के विकासखंड अमरवाड़ा के ग्राम रजोला में विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान विकसित भारत की शपथ दिलाई गई। छिंदवाड़ा  जिले के ग्राम पंचायत माल्हनबाड़ा, ग्राम पंचायत जमकुंदा में भी विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया। पांढुर्ना जिले के विकासखंड पांढुर्ना ग्राम पंचायत टेमनी साहनी और विकासखंड सौसर ग्राम पंचायत बिछुआ बग्गु में भी विकसित भारत संकल्प यात्रा पहुचीं। यात्रा के दौरान लोगों को केंद्र सरकार की पीएम विश्वकर्मा योजनापीएम किसान सम्मान निधि योजनानैनो उर्वरक उपयोग,  किसान क्रेडिट कार्डपीएम पोषण अभियानहर घर जलजल जीवन मिशन इत्यादि योजनाओं के बारे जागरूक किया गया। योजनाओं के संबंध में जागरूकता के लिए क्विज और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।

विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत ग्राम बूढ़ी तहसील किरनापुर बालाघाट में स्टॉल लगाकर विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। वैन के माध्यम से केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। बालाघाट जिले के ग्राम गुदमा विकासखंड बिरसा में भी विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया गया।

रीवा जिले के खरहरी गांव में भी विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया गया। यहां पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। रीवा में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान ड्रोन का भी प्रदर्शन किया गया।

ग्राम पंचायत मोहतरा जनपद पंचायत गोहपारू जिला शहडोल में भी आज विकसित भारत संकल्प यात्रा पहुंची। दमोह जिले के जनपद पंचायत पथरिया में विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कैलेंडर वितरण भी किया गया। उल्लेखनीय है कि केन्द्र सरकार की जनहितैषी योजनाओंलाभों और सुविधाओं के बारे में जागरूकता सुनिश्चित करने और समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजना की पहुंच को सुगम बनाने के उद्देश्य से "विकसित भारत संकल्प यात्रा" आरंभ की गई है।

 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.