शिवराज सरकार की उपलब्धियों को जनता के बीच लेकर जाएंगे विकास रथ, मुख्यमंत्री ने दिखाई हरी झंडी

Updated on 05-09-2023 12:53 PM

भोपाल। मोदी और शिवराज सरकार की उपलब्धियों को भाजपा जनता के बीच लेकर जाएगी। इसके लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री आवास से 'विकास रथ' का शुभारंभ कर रवाना किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी उपलब्धियां अनेक हैं, लेकिन हम जनता के बीच जा रहे हैं तो हमारा दायित्व है कि हम जनता को ये भी बताएं कि विकास और जनकल्याण के लिए हमने कौन-कौन से काम किए हैं। यह बताने के लिए हमारे विकास रथ तैयार है। इन रथों के माध्यम से रिपोर्ट कार्ड और जनता के विकास के काम जनता को बताए जाएंगे।

कांग्रेस ने तबाह-बर्बाद किया, हमने बनाया विकसित मप्र - शिवराज

सीएम शिवराज ने कहा कि भाजपा की सरकार ने मध्‍य प्रदेश का विकास और जनता का कल्‍याण किया है। हमारी ड्यूटी है कि चुनाव के पहले हम अपना रिपोर्ट कार्ड जनता के सामने लाएं। जनता से यही प्रार्थना है कि हमने आपकी सेवा में कोई कसर नहीं छोड़ी है और मुझे विश्‍वास है कि आपका आशीर्वाद भाजपा को जरूर मिलेगा। ये साहस भाजपा में ही है कि हम अपना रिपोर्ट कार्ड लेकर जनता के बीच जा रहे हैं। हमने शिक्षा, स्वास्थ्य, अर्थव्यवस्था की प्रगति, मध्य प्रदेश में निवेश के लिए काम किया है। उन्होंने कहा कि जिस मध्‍य प्रदेश को कांग्रेस ने तबाह और बर्बाद कर दिया था, यह बताते हुए मुझे खुशी है कि, उस प्रदेश को हमने देश के पांच विकसित एवं अग्रणी राज्‍यों में शामिल किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा जनता से आशीर्वाद प्राप्त कर रही है। मंगलवार को भी दो यात्राएं मंडला और श्योपुर से रवाना हो रही हैं। इन यात्राओं का शुभारंभ अमित शाह कर रहे हैं।

14 सितंबर को आएंगे पीएम मोदी, बीना रिफाइनरी विस्तारीकरण को दिखाएंगे हरी झंडी

मुख्यमंत्री चौहान ने बताया कि 14 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बीना आ रहे हैं। बीना स्थित रिफाइनरी में पचास हजार करोड़ से पेट्रोकेमिकल हब के विस्तारीकरण के कार्य को हरी झंडी दिखाएंगे। इससे मध्य प्रदेश में डेढ़ लाख करोड़ का निवेश ओर होने वाला है और तीन लाख लोगों को रोजगार मिलेगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.