शहर में बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है वायरल फीवर

Updated on 05-09-2021 11:02 PM
भोपाल । कोरोना की दूसरी लहर से लगभग जीत चुके शहर को अब वायरल फीवर सहित डेंगू बुखार से जंग लडऩा पड़ रही है। शहर में हर तीसरा घर-परिवार वायरल फीवर से जूझ रहा है। कुल मिलाकर आधे से ज्यादा शहर इसकी चपेट में आ चुका है। यहां तक कि अब डाक्टर व उनके परिजन भी बीमार पडऩे लगे हैं।
वायरल फीवर शहर व जिले में किस तेजी से वायरल हो रहा है इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि शहर के सारे सरकारी व निजी अस्पताल में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। कई बस्तियों व कालोनियों में तो बच्चों से लेकर युवा-बुजुर्ग, यानी सारा परिवार ही इसकी जकड़ में है। इसके इलाज में खर्चा बढ़ जाने की वजह से मध्यम वर्ग व गरीब तबके वाले परिवारों का बजट ही गड़बड़ा गया है। सर्दी-जुकाम, खांसी, बदन दर्द व शरीर में जकडऩ पैदा करने वाले वायरल फीवर के साथ-साथ अब हर दिन डेंगू के मरीजों का आंकड़ा भी लगातार बढ़ता जा रहा है। शहर में हर दिन डेंगू के नए मरीज बड़ी तेजी से सामने आ रहे हैं।
स्वास्थ्य मुख्य चिकित्सा अधिकारी ही चपेट में
वायरल फीवर किस स्तर पर है इस बात का अंदाजा इस खबर से लगाया जा सकता है कि जिनके कंधों पर शहर सहित पूरे जिले के रहवासियों के स्वास्थ्य की जिम्मेदारी है वह खुद वायरल फीवर से पीडि़त हैं।
24 घंटे में 3 मौसम मुख्य वजह
 इस मामले में डाक्टरों का कहना है कि मौसमी बीमारियां तो हर साल आती हैं। इस बार मौसम बार-बार मिजाज बदल रहा है। उमस भरी गर्मी तो कभी बारिश तो कभी ठंड, यानी 3 मौसम जो सालभर में आते हैं, उन तीनों मौसम का अहसास 24 घंटे में हो रहा है। जब भी मौसम चक्र गड़बड़ाने लगता है, तब मौसमी बीमारियां बड़ी तेजी से फैलती हैं।
वायरल फीवर में अपना सकते हैं घरेलू इलाज
 अदरक में फीवर को ठीक करने वाले गुण होते हैं। सौंठ अदरक को सुखाकर उसके चूर्ण से बनाई जाती है। इसलिए एक चम्मच कालीमिर्च के चूर्ण में एक छोटी चम्मच हल्दी, एक चम्मच सौंठ का चूर्ण और थोड़ी सी चीनी मिलाएं। अब इसे एक कप पानी में डालकर गर्म करें, फिर ठंडा करके पिएं। इससे वायरल फीवर खत्म होने में मदद मिलेगी।
तुलसी का इस्तेमाल करें
तुलसी में एंटीबायोटिक गुण होते हैं, जिससे शरीर के अंदर के वायरस खत्म होते हैं। इसलिए एक चम्मच लौंग के चूर्ण में 10-15 तुलसी के ताजे पत्तों को मिलाएं। अब इसे 1 लीटर पानी में डालकर इतना उबालें जब तक यह सूखकर आधा न हो जाए। अब इसे छानें और ठंडा करके हर 1 घंटे में पिएं। ऐसा करने से वायरल से जल्द ही आराम मिलेगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.