वायरस ने बदला स्वरूप, ठंड में बढ़ रहे डेंगू के मरीज, लेकिन कम गंभीर

Updated on 28-11-2023 12:37 PM
भोपाल। डेंगू वायरस ने अपने स्वरूप को बदल लिया है। इसके चलते डेंगू पीड़ित मरीजों की संख्या सर्दी में घटने के बजाय लगातार बढ़ती जा रही है। यह बात जरूर है कि मरीज पहले की अपेक्षा कम गंभीर हैं। जेपी अस्पताल के मेडिसिन विभाग के डा.योगेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि आम तौर पर दीपावली के बाद डेंगू का प्रकोप कम होने लगता है, लेकिन इस साल वायरस ने स्वरूप को बदला है। इसलिए सर्दी की दस्तक के बाद भी डेंगू मरीज लगातार मिल रहे हैं।

भोपाल में मिल चुके हैं 800 से ज्यादा मरीज

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार दिसंबर के दूसरे सप्ताह से ही डेंगू से राहत मिलने की उम्मीद है। अभी तक राजधानी में 802 लोगों के डेंगू पाजीटिव होने की पुष्टि की जा चुकी है। अभी अवकाश के तीन दिनों के सौ सैंपलों की रिपोर्ट एक साथ मंगलवार को आएगी। मलेरिया विभाग से मिली जानकारी के अनुसार एक जनवरी से अब तक 3,28,198 डेंगू, 11,666 मलेरिया और चिकनगुनिया की 1,389 जांच हो चुकी हैं। इसमें मलेरिया के 15, डेंगू के 802 और चिकनगुनिया के 120 मामले पाजीटिव पाए गए हैं। विभाग का कहना है कि सबसे ज्यादा डेंगू के मामले बैरागढ़ और बागसेवनिया क्षेत्र से आ रहे हैं।

स्ट्रेन की जांच के लिए जबलपुर भेज रहे सैंपल

डेंगू के मामले मे स्ट्रेन को लेकर स्वास्थ्य विभाग भी सतर्क है। डेंगू के स्ट्रेन की जांच के लिए सैंपलों को जबलपुर मेडिकल कालेज भेजा जा रहा है। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि अभी तक कोई नया स्ट्रेन भोपाल में नहीं मिला है।

इनका कहना है

मरीजों को देखने पर यह साफ लग रहा है कि वायरस ने स्वरूप बदल लिया है, लेकिन अभी स्थिति नियंत्रण में है। मरीजों के लक्षणों में तय समय के बाद बदलाव भी दिख रहा है। पहले मरीज कम गंभीर हो रहे थे। बीच में एक समय ऐसा आया कि वो अधिक गंभीर होने लगे और अब फिर मरीज कम गंभीर हैं, लेकिन ठंड होने के बाद बाद भी मरीज मिल रहे हैं।

                                                                    - डा. योगेंद्र श्रीवास्तव, एमडी मेडिसिन, जेपी अस्पताल, भोपाल

हम डेंगू स्ट्रेन की जांच के लिए सैंपलों को लगातार भेज रहे हैं। अभी तक इसमें कुछ भी नया नहीं मिला है। मौसम की वजह से ही डेंगू के मामले बढ़-कम हो रहे हैं। दिसंबर के दूसरे सप्ताह तक डेंगू पूरी तरह से नियंत्रित हो जाएगा। हालांकि लार्वा सर्वे के लिए 50 से अधिक टीम रोज काम कर रही हैं।

                                                                                                   - डा. प्रभाकर तिवारी, सीएमएचओ, भोपाल

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.