विसबल दक्षिणी जोन की अंतरजिला खेल प्रतियोगिता:भोपाल में जुटेंगे 500 से अधिक खिलाड़ी, 9 इकाइयों के जवान दिखाएंगे दमखम

Updated on 16-06-2025 05:24 PM

मध्यप्रदेश पुलिस की स्पेशल आर्म्ड फोर्स की अंतरजिला खेल प्रतियोगिता का आयोजन इस बार राजधानी भोपाल में किया जा रहा है। विसबल दक्षिणी जोन स्तर की अंतर् वाहिनी/अंतरजिला क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ आज 16 जून से होगा, जो 19 जून 2025 तक चलेगी।

इस भव्य आयोजन की मेजबानी 7वीं वाहिनी विशेष सशस्त्र बल भोपाल कर रही है। मुकाबले राजधानी के टीटी नगर स्टेडियम और लाल परेड ग्राउंड में आयोजित किए जाएंगे।

प्रतियोगिता का उद्घाटन समारोह आज शाम 5 बजे टीटी नगर स्टेडियम में होगा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में अभय सिंह, पुलिस महानिरीक्षक, विसबल रेंज भोपाल मौजूद रहेंगे। अन्य प्रमुख अधिकारी जो इस अवसर पर उपस्थित रहेंगे, उनमें पुलिस महानिरीक्षक भोपाल इरशाद वली, उप पुलिस महानिरीक्षक यूसुफ कुरैशी, सेनानी 23वीं वाहिनी कुमार प्रतीक एवं सेनानी 25वीं वाहिनी नागेन्द्र सिंह प्रमुख हैं।

9 वाहिनियों के जवान दिखाएंगे खेलों में दमखम

इस खेल महाकुंभ में विसबल की कुल 9 वाहिनियां भाग ले रही हैं, इसमें 6वीं जबलपुर, 7वीं भोपाल, 8वीं छिंदवाड़ा, 9वीं रीवा, 10वीं सागर, 23वीं भोपाल, 25वीं भोपाल, 35वीं मंडला और 36वीं बालाघाट। इनसे जुड़े करीब 500 जवान विभिन्न खेल विधाओं में अपना हुनर दिखाएंगे।

इन खेलों में होगी कड़ी टक्कर प्रतियोगिता में हॉकी, फुटबॉल, वॉलीबॉल, बास्केटबॉल, कुश्ती, कबड्डी, हैंडबॉल, सेपक टेकरा, जूडो, वेटलिफ्टिंग, पावरलिफ्टिंग, बॉक्सिंग, और दौड़ व लांग-जम्प, हाई-जम्प, ट्रिपल जम्प जैसे एथलेटिक्स स्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी। विजेता खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र और पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।

राज्यस्तरीय खेलों में मिलेगा प्रवेश इस ज़ोनल प्रतियोगिता के ज़रिए चयनित खिलाड़ियों को आगामी 56वीं मध्यप्रदेश पुलिस राज्य स्तरीय वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिलेगा। आयोजन का समापन समारोह 19 जून को होगा। सेनानी हितेश चौधरी ने बताया कि खेल पुलिस बल के जवानों के लिए न केवल शारीरिक चुस्ती का माध्यम है, बल्कि यह मानसिक तनाव को दूर कर उनमें टीम भावना, अनुशासन और नेतृत्व जैसे गुणों का भी विकास करता है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन पुलिसकर्मियों के लिए जीवन में ऊर्जा के संचार का कार्य करते हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.