महाराष्ट्र के विस्तारक भोपाल में भाजपा के बूथों को बनाएंगे मजबूत

Updated on 28-06-2023 06:13 PM
भोपाल। आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को भारी बहुमत से जीत दिलाने की तैयारियां शुरू हो गई है।राजधानी भोपाल के लालपरेड मैदान स्थित मोतीलाल नेहरू स्टेडिम में आयोजित मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के उद्बोधन के बाद देशभर की लोकसभाओं से आए कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा मिली है।

इसी सम्मेलन में आए महाराष्ट्र के विस्तारक भोपाल में पार्टी के बूथों को मजबूत बनाने का काम करेंगे। वह शहर से लेकर गांव तक हर व्यक्ति को भाजपा सरकार की योजनाओं से अवगत कराएंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नौ साल में हुए विकास कार्य, उपलब्धियां आदि की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने का काम करेंगे।

यह बात महाराष्ट्र के पुणे, लातुर लोकसभा क्षेत्रों से आए बाबु वामन खैर, शिवाजी पाटिल, शेखर बाग, सुनील और महेश सहित अन्य विस्तारकों ने नवदुनिया से चर्चा करते हुए कही।

मेरा बूथ सबसे मजबूत अभियान को सफल बनाते हुए भोपाल सहित पूरे प्रदेश में भाजपा की जीत का परचम लहराना है। प्रधानमंत्री के विदेश दौरे के बाद दिए गए उद्बोधन से हमको नई ऊर्जाशक्ति मिली है। हम आने वाले कुछ दिनो में प्रदेश के अलग- अलग जिलों में जाकर सरकार की उपलब्धियां लोगों तक पहुंचाएंगे।एक बार फिर से मध्यप्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार को नौ साल पूरे हुए है। कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री ने उद्बोधन के माध्यम से जो जीत के मंत्र दिए हैं उन्हीं को आधार बनाकर हम बूथ-बूथ जाकर सरकार की स्थिति मजबूत करने का काम करेंगे।प्रधानमंत्री के उद्बोधन ने हमारा उत्साह बढ़ाने का काम किया है।मध्यप्रदेश की विभिन्न विधानसभाओं में काम करते हुए शत-प्रतिशत जीत सुनिश्चित करेंगे।

- प्रतीक कुंजिर, जिला उपाध्यक्ष, युवा मोर्चा, पुणे

पिछले लोकसभा चुनाव से पहले दिल्ली और मुंंबई में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उत्साहवर्धन किया था। तब भी हमने पूरे मेहनत के साथ काम किया था। बूथ को मजबूत करने का यह लाभ हुआ कि लातुर से लोकसभा उम्मीदवार ने पौने तीन लाख मतों से जीत दर्ज कराई थी।इस बार भी नई ऊर्जाशक्ति मिली है, अब भोपाल व प्रदेश की विधानसभाओं में बूथ मजबूत करने का काम करेंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
Advt.