दिव्यांगजन को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए स्वयं सेवी संस्थाओं को प्रोत्साहित किया जायेगा- सामाजिक न्याय मंत्री श्री कुशवाह

Updated on 13-01-2024 12:48 PM

सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन कल्याण उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह ने कहा है कि दिव्यांगजनों को विकास की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए आमजन के साथ स्वयं सेवी संस्थाओं को प्रोत्साहित किया जायेगा। उन्होंने कहा कि राज्य शासन अपनी योजनाओं के माध्यम से इस वर्ग को आगे लाने को कार्य कर रही है लेकिन सामाजिक भागीदारी से लक्ष्य को आसानी से प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने यह बात सामाजिक न्याय दिव्यांगजन कल्याण संचालनालय के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में कहीं। कार्यक्रम में निर्धन वर्ग सामान्य जनकल्याण आयोग के अध्यक्ष श्री शिवकुमार चौबे, मध्य प्रदेश परशुराम बोर्ड के अध्यक्ष श्री विष्णु राजोरिया, प्रमुख सचिव श्री सचिन सिन्हा, आयुक्त श्री ई. रमेश कुमार सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

मंत्री श्री कुशवाह ने कहा कि मध्य प्रदेश देश के चुनिंदा राज्यों में है जिनमें सामाजिक न्याय और दिव्यांग कल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सन् 2006 से प्रारंभ की गई मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह योजना देश की एक आदर्श योजना बनी। इसके आधार पर अन्य राज्यों ने भी इस तरह की विवाह योजनाओं में प्रारंभ की गई। श्री कुशवाह ने कहा कि दिव्यांगजनों में प्रतिभा की कमी नहीं है आवश्यकता है उनको उचित अवसर मुहैया कराया जाने की है। दिव्यांगजन प्रतिभा को आगे लाने के लिए समाज की भागीदारी अति आवश्यक है। इस क्षेत्र में सामाजिक संस्थाएं बेहतर कार्य कर सकती हैं, संस्थान द्वारा उल्लेखनीय काम किये भी जा रहे हैं। उन्होंने मध्य प्रदेश में दिव्यांग-जनों के लिए सुगम वातावरण निर्माण के क्षेत्र में देश में प्रथम स्थान प्राप्त करने के लिए विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों को बधाई दी। श्री कुशवाहा ने दिव्यांगजनों के लिए खेल गतिविधियों को प्रोत्साहित करने की आवश्यकता भी जमाई। उन्होंने कहा कि देश का पहला दिव्यांगजन खेल परिसर का निर्माण ग्वालियर में किया गया है, यह भी विभाग की बड़ी उपलब्धि है।

कार्यक्रम में विभिन्न संस्थाओं के मुक-बधिर बच्चों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम के अंत में विभाग से संयुक्त संचालक के पद पर सेवानिवृत हुई श्रीमती राज्यश्री राय संयुक्त संचालक को भी प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.