बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक दे रहे मतदाता जागरूकता का संदेश

Updated on 08-11-2023 11:52 AM
भोपाल। विधानसभा चुनाव में पिछले चुनाव की अपेक्षा इस बार मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए जिला निर्वाचन कार्यालय और जिला प्रशासन सहित अन्य विभागों द्वारा मतदाताओं को जागरूक करने के लिए कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं। मतदाताओं को जागरूक करने के लिए बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक नुक्कड़ नाटक सहित अन्य कार्यक्रम आयोजित कर जागरूकता का संदेश दे रहे हैं।

ताकि ज्यादा से ज्यादा हो मतदान

जानकारी के अनुसार नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से मतदाताओं को शत-प्रतिशत मतदान करने के लिए जागरूक करने का कार्य किया जा रहा है। नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से मतदान का महत्व समझाया जा रहा है। मतदाताओं को मताधिकार का उपयोग कर जागरूक नागरिक बनने के लिए भी प्रेरित किया जा रहा है।

बुजुर्गों ने मतदाता जागरूकता का दिया संदेश

सीनियर सिटिजन होम आसरा के सदस्यों ने मतदाताओं से 17 नवंबर को मतदान करने की अपील की है। उन्होंने लोकतंत्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संदेश भी दिया। इसी के साथ वृद्धजन मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन भी किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत के सीईओ ऋतुराज सिंह ने मतदाताओं को शपथ दिलाई।

बच्चे कर रहे अनूठा आयोजन , जागरूक करने बने मोटू-पतलू और छोटा भीम

मतदाताओं को जागरूक करने के लिए बच्चों द्वारा भी अनूठे आयोजन किया जा रहे हैं। पिछले दिनों बच्चों ने मतदाताओं को अधिक से अधिक मतदान करने के लिए रेलवे स्टेशन, पुरानी सब्जीमंडी, भीम नगर ओर न्यू मार्केट में मोटू,प तलू, टॉम एंड जेरी, छोटा भीम जैसे ड्रेसअप पहन कर पोस्टर लेकर जागरूकता संदेश दिया।

सद्भावना मैच खेलकर दिया मतदान का संदेश

स्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय बैरसिया में मंगलवार को मतदाता जागरूकता आभियान के अंतर्गत प्रिंसिपल इलेविन एवं स्टूडेंट की टीम के बीच सदभावना बालीबाल मैच खेला गया। इस दौरान महाविद्यालय की सभी फैकल्टी एवं स्टूडेंट्स ने उत्साहपूर्वक मैच में भाग लेते हुए ये मैच मतदाता जागरूकता को समर्पित किया। महाविद्यालय के प्राचार्य डा. राजू तिलन्थे ने बताया कि "लोकतंत्र के महायज्ञ में मतदान रूपी एक-एक आहुति सबकी हो" बस इसी सन्देश को जन-जन तक पहुंचाने का हमारा प्रयास है।


रैलियों का भी किया जा रहा है आयोजन

स्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय बैरसिया में मंगलवार को मतदाता जागरूकता आभियान के अंतर्गत प्रिंसिपल इलेविन एवं स्टूडेंट की टीम के बीच सदभावना बालीबाल मैच खेला गया। इस दौरान महाविद्यालय की सभी फैकल्टी एवं स्टूडेंट्स ने उत्साहपूर्वक मैच में भाग लेते हुए ये मैच मतदाता जागरूकता को समर्पित किया। महाविद्यालय के प्राचार्य डा. राजू तिलन्थे ने बताया कि "लोकतंत्र के महायज्ञ में मतदान रूपी एक-एक आहुति सबकी हो" बस इसी सन्देश को जन-जन तक पहुंचाने का हमारा प्रयास है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.