इंदौर जिले की नौ सीटों पर सुबह दो घंटे धीमा रहा मतदान, दोपहर बाद बूथों पर लगी लंबी कतारें

Updated on 17-11-2023 07:47 PM
 इंदौर। विधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को मतदान हुआ। इंदौर जिले के सभी 2561 बूथों पर सुबह साढ़े पांच बजे माकपोल किया गया। इसके बाद 7 बजे से मतदान शुरू हुआ। शुरुआती दो घंटे में मतदान धीमा रहा। अधिकांश पोलिंग बूथ खाली पड़े रहे। पहले दो घंटे 7 से 9 बजे तक जिले में 6.52 प्रतिशत ही मतदान हुआ। इसमें सबसे अधिक विधानसभा क्षेत्र देपालपुर में 13.51 और सबसे कम विधानसभा क्षेत्र इंदौर-तीन में 1.45 प्रतिशत वोट डले। इसके बाद बूथों पर लंबी लाइनें लगने लगी और 11 बजे तक 23.54 प्रतिशत मतदान हो गया। सुबह 9 से 11 बजे के बीच जिले में 17.02 प्रतिशत मतदान हुआ।

इंदौर जिले के सभी नौ विधानसभा क्षेत्रों में शुक्रवार को मतदान हुआ। सुबह धीमे मतदान से शुरुआत होने के बाद दोपहर होते-होते मतदान ने गति पकड़ ली। अधिकांश बूथों पर लंबी लाइने लगी हुई थी। पहले दो घंटे सुबह 7-9 बजे के बीच 6.52 प्रतिशत मतदान हुआ। इसके बाद 9 से 11 बजे तक 17.02 प्रतिशत, 11 से 1 बजे तक 15.89, दोपहर एक से 3 बजे तक 13.69 और तीन से शाम 5 बजे तक 13.15 प्रतिशत मतदान हुआ।

कई बूथों पर बदलना पड़ी वीवीपैट मशीन

विधानसभा चुनाव के लिए सुबह 7 बजे सभी बूथों पर मतदान शुरू हो गया था। मतदान के कुछ देर बाद कई बूथों पर ईवीएम और वीवीपैट मशीन बदलना पड़ी। विधानसभा इंदौर क्षेत्र एक के नगीन नगर स्थित स्कूल में वीवीपैट मशीन खराब होने पर मतदान रोकना पड़ा। सेक्टर अधिकारी के आने के बाद मशीन को बदला गया। बूथ 254 पर भी मशीन खराब हो गई थी, जिसे बदला गया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.