मप्र में 9 सीटों पर वोटिंग, लोकतंत्र के महायज्ञ में मतदाताओं के उत्साह ने भरे सुनहरे रंग, देखें तस्‍वीरें

Updated on 07-05-2024 11:54 AM
लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में मंगलवार, 07 मई को मध्‍य प्रदेश की 9 सीटों पर मतदान हो रहा है। आगामी लोकसभा के लिए अपने प्रतिनिधि चुनने को लेकर मतदाताओं में गजब का उत्साह नजर आ रहा है। खासकर युवा वोटर मतदान करने के बाद काफी प्रफुल्लित नजर आ रहे हैं। ग्रामीण अंचलों में भी मतदाता लोकतंत्र के इस महायज्ञ में वोट के रूप में अपनी आहुति देने को तत्पर हैं। आपको दिखाते हैं लोकतंत्र के इस महापर्व की ऐसी ही कुछ चुनिंदा तस्‍वीरें।

सुरखी में हल्दी रस्म के दौरान तौलिया में मतदान करने पहुंचा दूल्हा
सागर की सुर्खी विधानसभा क्षेत्र के मोचल गांव में राजीव अहिरवार नाम के युवक ने अपनी विवाह से पहले हल्दी रसम के दौरान मतदान केंद्र पर जाकर मतदान किया। वह तौलिया पहने ही मतदान करने पहुंच गया।

हरदा में शादी से पहले दूल्हे ने किया मतदान
हरदा। जिले के ग्राम मगरदा में स्थित मतदान केंद्र क्रमांक 175 में मतदाता शहादत खान पिता अब्दुल खान ने अपनी शादी से ठीक पहले मतदान किया। उन्होंने अन्य मतदाताओं से भी आज लोकसभा निर्वाचन के लिए मतदान करने की अपील की है।

रायसेन में शतायु मतदाता का सम्मान
रायसेन में 100 वर्षीय मतदाता का जिला पंचायत सीईओ ने कलेक्ट्रेट कालोनी के मतदान केंद्र पर किया मतदान।


मतदाताओं को बांटा नाश्ता, छाछ

गुना की दुबे कालोनी में जिला व्यापार एवं उद्योग महासंघ ने मतदाताओं को बांटा छाछ ठंडा पानी बिस्कुट नमकीन आदि।


मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने लकी ड्रा में की सहभागिता

राजधानी भोपाल में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने चार इमली स्थित तदान केन्द्र पर सपरिवार पहुंचकर मतदान किया। राजधानी में ज्यादा से ज्यादा मतदान सुनिश्चित करने के लिए मतदान केंद्रों पर कूपन बाक्स रखे गए हैं, जिनमें मतदाता मतदान के बाद अपने नाम की पर्ची डाल रहे हैं। इसका लकी ड्रा निकाला जाएगा और विजेताओं को पुरस्कार भी दिए जाएंगे। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने भी इस लकी ड्रा में हिस्सा लिया।


शिवराज ने जैत में किया मतदान, मां नर्मदा की पूजा-अर्चना

विदिशा सीट से भाजपा प्रत्याशी पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर जिले में स्थित गृहग्राम जैत पहुंचकर सपरिवार मतदान किया। मतदान से पहले नर्मदा पूजा की शिवराज सिंह चौहान ने। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज अपने गृह ग्राम जैत स्थित खेड़ापति माता मंदिर एवं नर्मदा मैया का दर्शन-पूजन कर सभी नागरिकों के सुख, समृद्धि व कल्याण की कामना की। आज लोकसभा का मतदान है, इसलिए दर्शन-पूजन कर अब मताधिकार का उपयोग करने जा रहा हूं। आप सभी अधिक से अधिक संख्या में मतदान कर लोकतंत्र के महापर्व में सहभागी बने।

बुजुर्गों, युवाओं में दिखा गजब का उत्साह
कोई बुजुर्ग व्हील चेयर पर तो कोई वाकर के सहार मतदान केंद्र तक पहुंचा। कोई परिवार के साथ। वहीं पहली बार वोट देने वाले युवा भी उत्साहित होकर मतदान कर रहे हैं। मतदान के बाद उंगली में लगी इंक दिखाते हुए सेल्फी खिंचवा रहे हैं।

मतदान केंद्रों पर मेडिकल किट, ओआरएस के इंतजाम
गर्मी को देखते हुए मतदान केंद्रों पर मेडिकल किट, ठंडे पानी के साथ-साथ ओरआरएस के घोल की व्यवस्था भी की गई है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.