मप्र में पहले चरण में 06 सीटों पर मतदान कल, निर्वाचन आयोग की तैयारियां चाकचौबंद

Updated on 18-04-2024 01:42 PM

भोपाल। लोकसभा चुनाव के पहले चरण में बुधवार को मप्र की छह सीटों पर शुक्रवार, 19 अप्रैल यानी कल मतदान होगा। इससे पहले निर्वाचन आयोग ने निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान के लिए पूरी तैयारियां कर ली हैं। इस संदर्भ में आज प्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने पत्रकार वार्ता बुलाई। सुबह साढ़े ग्यारह बजे शुरू हुई इस पत्रकार वार्ता में वह पहले चरण के मतदान को लेकर तैयारियों का ब्यौरा दे रहे हैं।

अनुपम राजन ने बताया कि पहले चरण में जिन छह सीटों पर कल मतदान होने जा रहा है, उनमें 88 अभ्यर्थी मैदान में हैं। इनमें सात महिलाएं हैं। सबसे ज्यादा प्रत्याशी 19 जबलपुर में है। शहडोल में सबसे कम 10 प्रत्याशी है। मतदान सुबह 7:00 से शाम 6:00 बजे तक होगा। बालाघाट की तीन विधानसभा बैहर, लांजी और परसवाड़ा में मतदान 4:00 बजे तक होगा।

मतदान केंद्रों पर किए जरूरी इंतजाम

यहां पर यह बता दें कि बुधवार को केंद्रीय निर्वाचन आयोग के उप चुनाव आयुक्त अजय भादू द्वारा देशभर में चुनाव की तैयारियों को लेकर वर्चुअली समीक्षा बैठक की गई थी। इसमें प्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया कि प्रदेश में स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव की पूरी तैयारी है। सभी मतदान केन्द्रों पर पेयजल, जरूरी दवाइयों और टेंट की व्यवस्था की जा रही है। मतदान प्रतिशत बढ़ाने के भी प्रयास लगातार किये जा रहे हैं। राजन ने बताया कि प्रदेश में कुल 871 नाके बनाये गये हैं, जहां पर सतत् निगरानी की जा रही है। इनमें से 309 अंतरराज्यीय और 562 राज्य के अन्दर नाके बनाये गये हैं। लगातार जब्ती की कार्रवाई की जा रही है।अब तक 18 करोड़ 30 लाख रुपये की नकदी समेत 117 करोड़ 97 लाख रुपये मूल्य की विभिन्न सामग्री जब्त की जा चुकी हैं।
गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव के पहले चरण में 19 अप्रैल को मध्य प्रदेश की सीधी, शहडोल, मंडला, बालाघाट, जबलपुर और छिंदवाड़ा लोकसभा सीटों पर मतदान होगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.