भोपाल स्टेशन पर इंतजार अब बोरियत नहीं आरामदायक-मनोरंजन वाला:आज CM करेंगे उद्घाटन

Updated on 25-06-2025 12:56 PM

अब अगर आपको ट्रेन पकड़ने से पहले भोपाल स्टेशन पर इंतजार करना पड़े, तो बोरियत नहीं आराम, मनोरंजन और स्वादिष्ट भोजन आपका स्वागत करेगा। राजधानी के प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर बना नया एग्जीक्यूटिव लाउंज यात्रियों को होटल जैसी सुविधाएं देगा, वो भी बेहद किफायती दामों पर।

इस लग्जरी लाउंज का उद्घाटन बुधवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे। यह सुविधा IRCTC और स्तुति इंटरप्राइजेस की साझेदारी में शुरू की गई है, जो खासतौर पर सामान्य यात्रियों की सुविधा और आराम को ध्यान में रखकर डिजाइन की गई है।

गेमिंग जोन से बच्चों को भी खुशी यात्रियों के साथ-साथ उनके बच्चों के लिए भी यहां ख़ास इंतजाम किए गए हैं। लाउंज में लूडो, कैरम और सांप-सीढ़ी जैसे इंडोर गेम्स की व्यवस्था है, जिससे ट्रेन के इंतजार का समय बच्चों के लिए यादगार बन जाए।

₹200 में अनलिमिटेड बुफे, स्वाद और संतुष्टि दोनों भूख लगी हो तो लाउंज में 200 रुपए में अनलिमिटेड वेज बुफे की व्यवस्था है। मेन्यू में इडली-सांभर, बड़ा, छोले-भटूरे, वेज बिरयानी, पास्ता, फ्रेंच फ्राइज, पूरी-सब्जी, खीर, सलाद और सूप जैसे तमाम विकल्प शामिल हैं। इसके अलावा पिज्जा, बर्गर और अन्य स्नैक्स ऑन डिमांड मिलेंगे। यह मेन्यू समय-समय पर बदलेगा, जिससे यात्रियों को हर बार नया अनुभव मिलेगा।

सिर्फ 50 रुपए में ये सब मिलेगा

  • एसी हॉल और आरामदायक सोफे
  • चाय/कॉफी, कुकीज
  • न्यूज पेपर और मैगजीन
  • फ्री WiFi और मोबाइल चार्जिंग पॉइंट
  • LED टीवी और म्यूजिक सिस्टम
  • ट्रेन की जानकारी के लिए डिजिटल डिस्प्ले

100 में शॉवर और रीक्लाइनर चेयर भी लंबी यात्रा के बाद तरोताजा होने के लिए 100 रुपए में आपको नहाने की सुविधा मिलेगी। जिसमें तौलिया, शैंपू और साबुन शामिल हैं। इसके अलावा, जो यात्री थोड़ा प्राइवेट और शांत माहौल चाहते हैं, उनके लिए 100 रुपए में VIP एग्जीक्यूटिव लाउंज भी है। यहां रीक्लाइनर चेयर, गेम एक्टिविटी और स्नैक्स उपलब्ध होंगे।

बिजनेस ट्रेवलर्स के लिए कॉन्फ्रेंस पैकेज रूफटॉप एरिया में कॉन्फ्रेंस और मीटिंग स्पेस भी बनाया गया है। 200 रुपए प्रति व्यक्ति के पैकेज में प्रोजेक्टर, मीटिंग स्पेस, चाय, कॉफी और स्नैक्स की व्यवस्था होगी। यानी, अब ट्रेन का इंतजार करते हुए आप अपनी मीटिंग भी निपटा सकते हैं, वो भी बिना किसी होटल की बुकिंग के।

माताओं और परिवारों का भी ध्यान परिवार के साथ सफर करने वालों के लिए बेबी फीडिंग रूम भी बनाया गया है, जहां माताएं अपने शिशु को आराम से दूध पिला सकेंगी। इसके अलावा, क्लॉक रूम और लगेज लॉकर की सुविधा भी दी गई है। अगर कोई यात्री स्टेशन से बाहर जाना चाहता है, तो वो बैग लॉक करके आराम से बाहर जा सकता है और लौटने पर सामान ले सकता है।

भोपाल स्टेशन की बदलती तस्वीर रेलवे द्वारा शुरू किया गया यह एग्जीक्यूटिव लाउंज भोपाल स्टेशन को 'स्मार्ट स्टेशन' की दिशा में ले जाने वाला कदम है। पहले सिर्फ एयरपोर्ट्स और फाइव स्टार होटलों में मिलने वाली यह सुविधाएं अब आम यात्रियों को भी बेहद कम कीमत पर मिलेंगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.