ईद उल अजहा को लेकर वक्फ बोर्ड की गाइडलाइन, कुर्बानी का वीडियो सोशल मीडिया पर न डालें
Updated on
06-06-2025 12:54 PM
भोपाल : ईद उल अजहा त्योहार को लेकर मध्य प्रदेश वक्फ बोर्ड की ओर से एक गाइडलाइन जारी की गई है । एमपी वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सनवर पटेल ने इस त्योहार को लेकर एडवाइजरी जारी की है। 6 बिंदुओं वाली एडवाइजरी में उन्होंने कहा है कि सभी जिलों में कलेक्टर त्योहार को सफल बनाने की दृष्टि से इसका सख्ती से पालन कराएं।
उन्होंने सलाह दी है कि कुर्बानी की जगह को चारों तरफ से दीवार या टिनशेड से बंद रखें। उक्त जगहों पर आवश्यक दवाइयों का छिड़काव कराएं। सफाई का ध्यान रखना अपनी धार्मिक एवं नैतिक जिम्मेदारी समझें। चिह्नित स्थानों पर ही कुर्बानी करें। प्रतिबंधित जानवरों की कुर्बानी किसी भी सूरत में न करें। इसका वीडियो-आडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर बहुप्रसारित नहीं करें। उन्होंने यह भी सलाह दी है कि ईद की नमाज केवल ईदगाह के अंदर एवं मस्जिद परिसर में ही पढ़ें।
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
भोपाल आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
इंदौर — द परफेक्ट
क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ
राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…