कालीचरण महाराज की गिरफ्तारी पर एमपी-छत्तीसगढ़ सरकार में छिड़ी जंग

Updated on 31-12-2021 05:50 PM

भोपाल महात्मा गांधी पर अभद्र टिप्पणी करने वाले कालीचरण महाराज की गिरफ्तारी होते ही मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ सरकार में जंग छिड़ गई है। सोशल मीडिया पर एमपी के गृहमंत्री और छत्तीसगढ़ के सीएम का ट्वीट जमकर वायरल हो रहा है।

जानकारी के अनुसार कालीचरण महाराज की गिरफ्तारी खजुराहो मध्यप्रदेश से गुरुवार अलसुबह 4.30 बजे हुई है। उनकी गिरफ्तार कर रायपुर पुलिस उन्हें अपने साथ ले गई है। इसके बाद सोशल मीडिया पर एमपी के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा का ट्वीट आया, जिससे साफ नजर रहा है कि उन्हें कालीचरण महाराज की गिरफ्तारी का तरीका ठीक नहीं लगा, और उन्होंने गिरफ्तारी के तरीके पर विरोध जताकर स्पष्टीकरण देने के निर्देश भी दिए। वहीं दूसरी और पलटवार करते हुए छत्तीसगढ़ सीएम भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया पर एक ट्वीट करते हुए लिखा है,भाजपा नेता यह बताएं कि राष्ट्रीय पिता महात्मा गांधीजी को गाली देने वाले व्यक्ति की गिरफ्तारी पर वे खुश हैं या दुखी।

महात्मा गांधी पर अभद्र टिप्पणी करने वाले कालीचरण महाराज को पुलिस ने मध्यप्रदेश के खजुराहो से गिरफ्तार कर लिया है। महाराज के खिलाफ रायपुर पुलिस में करीब दो मामले दर्ज थे, जिसके चलते पुलिस उनकी तलाश में थी, महाराज को अलसुबह साढ़े 4 बजे गिरफ्तार किया गया है। महाराज को पुलिस सड़क मार्ग से रायपुर छत्तीसगढ़ लेकर जाएगी। जानकारी के अनुसार कालीचरण महाराज द्वारा की गई टिप्पणी के चलते वे अचानक सुर्खियों में गए थे, उनके खिलाफ रायपुर में दो प्रकरण दर्ज हुए थे, जिसके चलते पुलिस उन्हें ढूंढ रही थी। उन्होंने रायपुर में आयोजित धर्म संसद में महात्मा गांधी पर अभद्र टिप्पणी की थी।

कालीचरण महाराज को गिरफ्तार करने के लिए रायपुर पुलिस मध्यप्रदेश के खजुराहो पहुंची, जहां पर उन्हें एक होटल से गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने इस दौरान अपने मोबाइल भी बंद कर रखे थे, रायपुर एएसपी अभिषेक माहेश्वरी के अनुसार रायपुर पुलिस को सूचना मिली थी कि कालीचरण महाराज खजुराहो के एक होटल में हैं। यहां उन्होंने अपने सभी मोबाइल बंद कर रखे थे। इसके बाद बुधवार देर रात 4.30 बजे पुलिस होटल में पहुंची और महाराज को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सड़क मार्ग से कालीचरण महाराज को रायपुर ले जा रही है। उम्मीद है शाम 5 बजे तक महाराज रायपुर पहुंच जाएंगे, जहां उन्हें न्यायालय में पेश किया जाएगा। इसके बाद कोर्ट के आदेशानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

कई जगह दर्ज हुए थे प्रकरण, फरार हो गए थे महाराज

महात्मा गांधी पर अभद्र टिप्पणी करने के मामले में कालीचरण महाराज पर रायपुर सहित विभिन्न शहरों में प्रकरण दर्ज हो गए थे, पुलिस को उनकी तलाश थी और वे फरार हो गए थे, लेकिन अचानक पुलिस को सूचना मिली और पुलिस ने उन्हें खजुराहो से गिरफ्तार कर लिया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.