पुष्पवर्षा और फूल माला पहनाकर हुआ आष्टा में मुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत

Updated on 15-07-2023 06:41 PM

   मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान आष्टा में लाड़ली बहना सम्मेलन में शामिल हुए।  मुख्यमंत्री श्री चौहान के रोड शो के दौरान नगरवासियों ने पुष्पवर्षा तथा फूल माला पहनाकर उनका अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान रोड-शो के दौरान बस स्टेण्ड रोड से परदेसी पुरा, बुधवारा, गंज चौराहा, कॉलोनी चौराहा से कन्नौद रोड होते हुए कार्यक्रम स्थल पर पहुँचे। रोड-शो के लिए रास्ते और घरों को फ़ूलों, स्वागत द्वारों और रंग-बिरंगे गुब्बारों से सजाया गया। 

मुख्यमंत्री ने लाड़ली लक्ष्मियों को दुलारा 

      मुख्यमंत्री श्री चौहान के लगभग तीन किलोमीटर तक दो घंटे चले रोड-शो में बच्चों, महिलाओं, युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक सभी अपने घरों से बाहर निकलकर मुख्यमंत्री के स्वागत को आतुर दिखे। मुख्यमंत्री ने भी नगरवासियों का अभिवादन करते हुए नन्हीं-नन्हीं लाड़ली लक्ष्मी बेटियों को गोद में उठाकर दुलार किया। बेटियाँ भी अपने प्रिय मामा को अपने बीच पाकर खुश नजर आयीं।

लाड़ली बहनों ने 45 फीट लम्बी राखी मुख्यमंत्री को भेंट की

      रोड-शो के दौरान लाड़ली बहनों ने 45 फीट लम्बी राखी जिसमें मुख्यमंत्री श्री चौहान का चित्र अंकित था उन्हें भेंट की। नगरवासियों एवं हितग्राहियों ने मंच पर तथा रोड-शो में हाथों में तख्ती लेकर मुख्यमंत्री श्री चौहान को जनहित में चलाई गई विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के लिए धन्यवाद दिया।

60 से अधिक मंचों से किया गया मुख्यमंत्री श्री चौहान का स्वागत

      आष्टा के नगरवासियों ने डीजे एवं ढोल-ताशों की गूंज के साथ मुख्यमंत्री श्री चौहान के शहर आगमन पर आत्मीय स्वागत किया। बड़ी संख्या में युवाओं, बच्चों, महिलाओं से लेकर बुजुर्गों तक सभी ने अपने घरों की छत और बाल्कनी से पुष्पवर्षा कर मुख्यमंत्री श्री चौहान का अभिनंदन किया। जगह-जगह बनाए गए 60 से अधिक मंचों से नागरिकों ने फूल-माला पहनाकर और पुष्प-वर्षा कर मुख्यमंत्री श्री चौहान का स्वागत किया।

रोड-शो में नगरवासी तथा जन-प्रतिनिधि हुए शामिल

      रोड-शो के दौरान मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ सांसद श्री महेन्द्र सिंह सोलंकी, विधायक श्री रघुनाथ सिंह मालवीय, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री गोपाल सिंह इंजीनियर, श्री रवि मालवीय, श्रीमती दीक्षा सोनू गुणवान, श्री हेमकुंवर राय सिंह मेवाड़ा सहित अनेक जन-प्रतिनिधि, युवक-युवतियाँ और गणमान्य नागरिक शामिल हुए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.