नाबार्ड परिसर में देखें आम महोत्सव, शौर्य स्मारक में सैन्य फिल्म का प्रदर्शन

Updated on 15-06-2024 02:11 PM
भोपाल। शहर में कलात्मक, सांस्कृतिक, सामाजिक, खेल, धार्मिक आदि गतिविधियों का सिलसिला निरंतर चलता रहता है। शनिवार 15 जून को भी शहर में ऐसी अनेक गतिविधियों का आयोजन होने जा रहा है, जिनका आप आनंद उठा सकते हैं। यहां हम कुछ ऐसे ही चुनींदा कार्यक्रमों की जानकारी पेश कर रहे हैं, जिसे पढ़कर आपको अपनी दिन की कार्ययोजना बनाने में आसानी होगी।

छायाचित्र प्रदर्शनी - मध्य प्रदेश की अभिलेखीय विरासत पर आधारित दुर्लभ अभिलेखों एवं छायाचित्रों की प्रदर्शनी इतिहास के पन्ने का आयोजन राज्य संग्रहालय में किया जा रहा है। इसे सुबह 10 बजे से देखा जा सकता है।

आम महोत्सव - बिट्टन मार्केट स्थित नाबार्ड परिसर में आम महोत्सव का आयोजन 14 से 18 जून तक किया जा रहा है। प्रदर्शनी में 11 जिलों के किसान विक्रेता 20 प्रकार के आमों की किस्में लेकर आए हैं। आमों की इस प्रदर्शनी को सुबह 11 बजे से रात आठ बजे तक देखा जा सकता है। इन आमों को खरीदा भी जा सकता है।

माह का प्रादर्श - इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय में 'माह का प्रादर्श' श्रंखला के तहत इस महीने मारा सिरपम शिव (भगवान शिव की एक काष्ट की छवि) को प्रदर्शित किया गया है। वीथी संकुल में इसे सुबह 11 बजे से शाम छह बजे तक देखा जा सकता है।

चित्र प्रदर्शनी - मध्यप्रदेश जनजातीय संग्रहालय में गोंड चित्रकार रेशमा श्याम के चित्रों की प्रदर्शनी सह-विक्रय का संयोजन किया जा रहा है। 50वीं शलाका चित्र प्रदर्शनी को दोपहर 12 से रात 08 बजे तक देखा जा सकता है।

फ्लावर रिलीफ कला प्रशिक्षण - इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय के शैक्षणिक कार्यक्रम करो और सीखों के अंर्तगत छह से 15 जून तक आयोजित फ्लावर रिलीफ कला पर पंजीकृत प्रतिभागियों को प्रदर्शन सह प्रशिक्षण सिरेमिक भवन में संजय सप्रे द्वारा दिया जा रहा है। फ्लावर रिलीफ मिट्टी में उकेर कर बनाई जाने वाली एक सुंदर रचना है। इस कार्यशाला में मिट्टी के प्लेट में आयताकार या गोलाकार रूप में फ्लावर रिलीफ बनाना सिखाया जा रहा है। प्रतिभागी मिट्टी, प्लास्टर आफ पेरिस, कलर, फाइबर मटेरियल आदि सामग्री की मदद से कलाकार के मार्गदर्शन में मोल्ड से फाइबर कास्टिंग करना और कलर करना सीख रहे हैं।

सैन्य फिल्म प्रदर्शन - शौर्य स्मारक के मुक्ताकाश मंच पर सैन्य फिल्म 'रेडी फार एक्शन' का प्रदर्शन शाम छह बजे से किया जाएगा। फिल्म्स डिवीजन आफ इंडिया द्वारा प्रस्तुत यह फिल्म युद्धपोतों के रख-रखाव पर आधारित है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.