भोपाल में पानी गिरा, सीजन की बारिश:खेजड़ा बरामद में बोट चली, कॉलोनियों में भरा पानी; डैम ओवरफ्लो

Updated on 26-08-2024 01:07 PM

भोपाल में तेज बारिश से जहां डैम-तालाब छलक उठे, वहीं लोगों की मुश्किलें भी खड़ी हो गई हैं। तेज बारिश होने से रविवार को खेजड़ा बरामद में सड़कों पर बोट चलानी पड़ी। यहां करीब 50 घरों के आसपास 2 फीट तक पानी भर गया। इससे लोग घरों में ही कैद हो गए। सोमवार को तेज बारिश होने की स्थिति में लोगों को सुरक्षित जगहों पर शिफ्ट किया जाएगा। इधर, केरवा डैम के पास पिकनिक मनाने पहुंचे युवकों की कार पानी में फंस गई। कार में बैठे चारों युवक सुरक्षित हैं। कार सोमवार सुबह भी फंसी रही। भोपाल में सीजन की 106 प्रतिशत बारिश हो चुकी है।

भोपाल जिले में सामान्य बारिश से करीब ढाई इंच पानी ज्यादा गिर चुका है। अब हो रही बारिश बोनस की तरह है। हालांकि, शहर में 48 इंच पानी गिर चुका है। बारिश की वजह से रविवार को भोपाल के तीनों डैम- कलियासोत, केरवा और भदभदा के गेट खोल दिए गए। भोपाल के पास कोलार डैम में भी पानी तेजी से आ रहा है। संभवत: सोमवार को कोलार डैम के गेट भी खोले जा सकते हैं। डैम से पानी छोड़े जाने से जिला प्रशासन दामखेड़ा, समर्धा टोला जैसे निचले इलाकों पर नजर रख रहा है। समर्धा टोला में तो कुछ लोगों को शिफ्ट भी किया गया है।

अवैध कॉलोनियों की वजह से खेजड़ा बरामद में भरा पानी
जानकारी के अनुसार- खेजड़ा बरामद में पातरा नाला के ओवरफ्लो होने के कारण आदिनाथ परिसर ड्रीम सिटी, राधाकृष्ण पुरम् आदि कॉलोनियों में पानी भर गया। इन कॉलोनियों में अवैध निर्माण किए जाने से ऐसी स्थिति बनी है। इसकी वजह से रविवार को एसडीएम रवीशकुमार श्रीवास्तव समेत अफसर बोट में सवार होकर लोगों के पास पहुंचे। एसडीएम श्रीवास्तव ने बताया कि होमगार्ड की बोट के जरिए रहवासियों से बात की गई। वे सुरक्षित हैं। यदि तेज बारिश होती है, तो उन्हें रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया जाएगा।

10 साल में छठवीं बार सबसे ज्यादा बारिश
भोपाल में पिछले 10 साल में छह बार सबसे ज्यादा पानी गिरा है। इससे पहले, साल 2022 में 74 इंच बारिश हुई थी। भोपाल में अब तक करीब 40 इंच बारिश हो गई है। शनिवार की रात में 4 इंच से ज्यादा पानी गिरा था। भोपाल की सामान्य बारिश 37.6 इंच है। इस हिसाब से अबकी बार ढाई इंच पानी ज्यादा गिर गया है। अब भोपाल में जो भी बारिश होगी, वह बोनस रहेगी।

सभी डैम के गेट खोले
भोपाल में 23 जून को मानसून एंटर हुआ था। जून, जुलाई और अगस्त में कोटे से ज्यादा पानी गिर गया। यही कारण है कि अगस्त के आखिरी दिनों में ही कोटा पूरा हो गया है। तेज बारिश की वजह से रविवार को कलियासोत के 6, भदभदा 3 और केरवा डैम के 4 गेट खुल गए।

10 साल में 3 बार आंकड़ा 50 इंच के पार
पिछले 10 साल के आंकड़ों पर नजर डाले तो 2016, 2019 और 2022 में 50 इंच से अधिक बारिश हुई थी। 2022 में तो आंकड़ा 73 इंच तक पहुंच गया था। पिछले साल सामान्य से बारिश 30.9 इंच ही पानी गिरा था।

अगस्त का कोटा भी फुल
मौसम विभाग के अनुसार, अगस्त में भोपाल में 13 इंच बारिश होने का ट्रेंड है। इस बार अब तक 17 इंच से ज्यादा पानी बरस चुका है। इस बार जून, जुलाई और अगस्त में कोटे से ज्यादा पानी गिरा है।

106% बारिश का आंकड़ा पार
भोपाल में इस साल सामान्य से 106% बारिश होने का अनुमान था, जो रविवार को ही पार हो गया है। पिछली बार 18% कम यानी, 82% (30.9 इंच) बारिश हुई थी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.