जल संसाधन मंत्री ने की विभागीय समीक्षा बैठक

Updated on 11-01-2024 11:53 AM

जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने जल संसाधन विभाग की समीक्षा बैठक की। मंत्री श्री सिलावट ने बैठक में निर्देश दिए कि महाकाल नगरी उज्जैन में क्षिप्रा नदी में मिलने वाले कान्ह नाले के प्रदूषित पानी के डायवर्जन के लिये बनाई गई कार्ययोजना की निविदा शीघ्र स्वीकृति के लिये वृहद् परियोजना नियंत्रण मण्डल के समक्ष प्रस्तुत करने के निर्देश दिये।

मंत्री श्री सिलावट ने कहा कि 100 दिवस, 01 वर्ष, 05 वर्ष और 2047 तक विभाग की कार्य योजना तैयार करने के लिये अधिकारियों को निर्देशित किया। मंत्री श्री सिलावट ने कहा कि सिंचाई क्षेत्र में वृद्धि के लिये अधिकाधिक सिंचाई परियोजनाओं की प्रशासकीय स्वीकृति प्राप्त करें। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में संकल्प पत्र 2023 में वर्णित विभाग के लक्ष्यों की पूर्ति के लिये सतत् प्रयास किये जावे। केन-बेतवा लिंक राष्ट्रीय परियोजना में राज्य को आवंटित कार्यों में गति लाने के लिये परियोजना के लक्ष्यों को निर्धारित समय में प्राप्त करने के निर्देश दिये गये। मंत्री श्री सिलावट ने कहा कि अंतर्राज्यीय ई.आर.सी.पी. परियोजना से संबंधित कार्यों को भी त्वरित गति से किये जाने के लिये कहा।

लोक सेवा आयोग द्वारा चयनित अभियंताओं के नियुक्ति पत्र शीघ्र जारी किये जाये

मंत्री श्री सिलावट ने विभागीय समीक्षा बैठक में लोक सेवा आयोग द्वारा चयनित अभियंताओं को शीघ्र नियुक्ति पत्र प्रदान करने के निर्देश दिये। जिससे विभाग में अभियंताओं की कमी को पूरा किया जा सके। बैठक में प्रमुख सचिव श्री मनीष सिंह एवं प्रमुख अभियंता श्री शिशिर कुशवाह उपस्थित रहे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.