जल संसाधन मंत्री सिलावट ने नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह से सौजन्य भेंट की -

Updated on 23-11-2021 05:08 PM

भोपाल/इन्दौर जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने भोपाल में नगरीय प्रशासन मंत्री के निवास पर जाकर सौजन्य भेंट की और इन्दौर की जनता को ओर से नगरीय प्रशासन मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह का अभिनंदन भी किया।

जल संसाधन मंत्री श्री  सिलावट ने शाम को नगरीय प्रशासन मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह के निवास चार इमली पर पहुंचे और स्वच्छता अभियान में इन्दौर शहर को लगातार पांचवीं बार देश में प्रथम आने पर जनता की ओर से  गुलदस्ता भेंट कर बधाई और शुभकामनाए  दी

मंत्री श्री सिलावट ने कहा की इन्दौर की जनता ने आज फिर से वही जज्बा दिखाया है और पूरे प्रदेश के लिए शानदार उपलब्धि हासिल की है ।यह इन्दौर की जनता को सफाई के प्रति लगन और मेहनत का परिणाम है जिससे नगर निगम के स्वच्छता योद्धाओं का अतुलनीय योगदान है।

नगरीय प्रशासन मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि इन्दौर की जनता को हम सब सादर नमन करते है लगातार देश में सबसे स्वच्छ शहर का दर्जा बनाए रखना अब इन्दौर की आदत बन गई है। इसे बनाए रखना है इससे देश में प्रदेश को एक नई पहचान मिली है। जागरूक नागरिक और समझदार प्रशासन से हम सबको यह उपलब्धि मिली है। इसके लिए जल्दी ही मुख्यमंत्री इन्दौर आकर जनता का अभिनंदन भी करेंगे।

मंत्री श्री सिलावट ने नगरीय प्रशासन मंत्री श्री सिंह को इन्दौर की ने मूल भूत आवश्यकता और भविष्य के इन्दौर के लिए नई परियोजना शुरू करने के बारे में भी चर्चा की साथ ही उन्होंने इन्दौर शहर की मेट्रो रेल परियोजना के स्टेशन निमार्ण के भूमिपूजन करने और स्मार्ट सिटी के तहत शहर के विकास कार्यों की स्वीकृति के लिए भी पत्र सौंपा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.