जल संसाधन मंत्री सिलावट ने उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल से की मुलाकात

Updated on 27-08-2025 12:13 PM
जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने आज उप मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल से मंत्रालय में मुलाकात की। श्री सिलावट ने उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल को गजरा राजा चिकित्सा महाविद्यालय एवं जयारोग्य चिकित्सा समूह ग्वालियर में आवश्यक सिविल निर्माण एवं रिनोवेशन कार्यों के लिए 1000 करोड रुपए की राशि स्वीकृत किए जाने का प्रस्ताव दिया। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने शीघ्र ही इस कार्य की स्वीकृति का आश्वासन दिया।

मंत्री श्री सिलावट ने बताया कि गजरा राजा चिकित्सा महाविद्यालय एवं जयारोग्य चिकित्सा समूह ग्वालियर में चिकित्सकीय भवनों की स्थिति एवं वर्तमान में मरीजों की संख्या के दृष्टिगत विस्तार की आवश्यकता है, जिसके लिए वृहद प्लान तैयार किया गया है। चिकित्सकीय भवनो की बिस्तर संख्या में वृद्धि के साथ ही लगभग डेढ़ हजार की क्षमता का सभागार भी निर्मित किया जाना आवश्यक है। जया रोग अस्पताल के पुराने मुख्य भवन एवं परिसर के जीर्णोद्धार की आवश्यकता भी है।

मंत्री श्री सिलावट ने बताया कि गजरा राजा चिकित्सा महाविद्यालय एवं जयारोग्य चिकित्सा समूह ग्वालियर अविभाजित मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ का सबसे पुराना चिकित्सा महाविद्यालय है, जो कि हमारे देश की स्वतंत्रता से पूर्व का है। यह चिकित्सा महाविद्यालय लगभग 80 वर्ष का होने जा रहा है। यह 60 एमबीबीएस विद्यार्थियों के साथ प्रारंभ हुआ, जिसमें वर्तमान में 200 एमबीबीएस छात्र-छात्राएं, 178 पोस्ट ग्रेजुएट छात्र-छात्राएं, 17 सुपर स्पेशलिटी छात्र-छात्राएं एवं 120 से अधिक नर्सिंग छात्र-छात्राएं अध्यनरत हैं। इसके अतिरिक्त 400 से अधिक चिकित्सा शिक्षक, 900 से अधिक नर्सिंग स्टाफ एवं 800 से अधिक अन्य कर्मचारी कार्यरत है।

मंत्री श्री सिलावट ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश में निरंतर चिकित्सा अधोसंरचना एवं चिकित्सा सेवाओं की बेहतरी के लिए कार्य किया जा रहा है। इसके लिए मंत्री श्री सिलावट ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव एवं उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल का आभार भी माना और आशा व्यक्ति की कि भविष्य में भी इसी गति से कार्य होता रहेगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.