जल प्रदाय योजनाओं का समय-सीमा में हो क्रियान्वयन : मुख्यमंत्री श्री चौहान

Updated on 16-09-2023 06:08 PM

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में समत्व भवन मुख्यमंत्री निवास में आज मध्यप्रदेश अर्बन डेवलपमेंट कंपनी के संचालक मंडल की बैठक हुई। बैठक में खनिज साधन एवं श्रम मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह, मुख्य सचिव श्री इकबाल सिंह बैंस और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में मध्यप्रदेश अर्बन डेवलपमेंट कंपनी लिमिटेड के विभिन्न प्रस्तावों को स्वीकृति दी गई।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने और कार्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने विभिन्न नगरीय निकायों में संचालित जल प्रदाय योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली। स्वच्छता के क्षेत्र में प्रदेश की अग्रणी स्थिति के लिए उन्होंने विभाग के अधिकारियों को बधाई दी। बैठक में बताया गया कि आगामी 27 सितंबर को इंदौर में पुरस्कार कार्यक्रम प्रस्तावित है। बैठक में मुख्यमंत्री शहरी अधोसंरचना विकास योजना, मऊगंज जलप्रदाय परियोजना, पेटलावद जलप्रदाय, परियोजना खरगोन जलप्रदाय परियोजना, मिनी स्मार्ट सिटी परियोजना, सीधी सहित अन्य विषयों पर चर्चा हुई।

धरमपुरी में शत-प्रतिशत घरेलू नल कनेक्शन

बैठक में बताया गया की धरमपुरी की मल-जल योजना को पुरस्कार मिला है। धरमपुरी में शत-प्रतिशत घरेलू नल कनेक्शन हो चुके हैं। धरमपुरी की संपूर्ण आबादी लाभान्वित हो रही है। बैठक में प्रमुख सचिव नगरीय विकास श्री नीरज मंडलोई सहित अन्य अधिकारी बैठक में उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
Advt.