प्रदेश में खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं देकर अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी करेंगे तैयार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Updated on 20-02-2025 12:25 PM

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को जबलपुर में राज्य स्तरीय तीरंदाजी खेल अकादमी की सौगात दी। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर जो सुविधाएं दी जाती हैं, वे सभी सुविधाएं प्रदेश के खिलाड़ियों को भी दी जाएगी। खेल मंत्रालय द्वारा जो भी खेल नीति तय की जायेगी, उसे राज्य में अमल में लाया जायेगा। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में ओलंपिक, एशियाड और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी तैयार करने के लिए भारत ने खेलों की दिशा में उल्लेखनीय प्रगति की है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव जबलपुर के रांझी में 26.80 करोड़ की लागत से बनी राज्य तीरंदाजी खेल अकादमी का लोकार्पण कर समारोह को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने घोषणा करते हुए कहा कि जबलपुर में आज लोकाप्रित हुई राज्य स्तरीय खेल अकादमी स्व. ईश्वरदास रोहाणी के नाम से जानी जायेगी।

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश का नए दौर में प्रवेश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में प्रदेश नए दौर में प्रवेश कर रहा है। इस नए दौर में हम हर क्षेत्र में समान रूप से विकास कार्यों की गति बढ़ा रहें है। आज जिस खेल अकादमी और इसमें सिंथेटिक एथलेटिक ट्रेक का लोकार्पण हुआ है, उसका लाभ युवा खिलाड़ियों को मिलेगा।

सभी पात्रों को दें आवासीय पट्टा

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जिला कलेक्टर को निर्देश दिये कि उपनगरीय क्षेत्र रांझी के शारदा नगर, शांति नगर, राम नगर और उदय नगर के पात्र व्यक्तियों का परीक्षण कर आवासीय पट्टा प्रदान किये जायें। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के सभी आवासहीन परिवारों को पक्का आवास देने के लिये सर्वे निरंतर चल रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के सभी आवासहीन परिवारों को पक्का आवास देने के लिये प्रतिबद्ध है।

कार्यक्रम में लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह, सांसद द्वय श्री आशीष दुबे एवं सुमित्रा बाल्मीक, विधायक सर्वश्री अजय विश्नोई, अशोक रोहाणी, अभिलाष पांडे, नीरज सिंह ठाकुर, महापौर श्री जगत बहादुर सिंह अन्नू, महाधिवक्ता श्री प्रशांत सिंह, ओलंपिक संघ के सचिव श्री दिग्विजय सिंह एवं नगर निगम अध्यक्ष श्री रिकुंज विज सहित बड़ी संख्या में नागरिक एवं खेल प्रेमी मौजूद रहे।

मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव कलश पूजन में हुए शामिल

मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव जबलपुर प्रवास के दौरान केंट विधायक श्री अशोक रोहाणी के निवास पहुंचकर कलश पूजन में शामिल हुए और परिजन से आत्‍मीय भेंट की। इस दौरान क्षेत्र के विकास संबंधी विषयों पर चर्चा भी हुई।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.