घर से बाहर जाएं तो मास्क अवश्य लगाएं

Updated on 03-12-2021 05:57 PM

भोपाल। लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री एवं सीहोर जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने कहा है कि  कोरोना अनुकूल व्यवहार अपनाने और वैक्सीन लगवाने के लिए जनजागरुकता  बढ़ाएं।   स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी गुरुवार को  कलेक्ट्रेट सीहोर  में आयोजित जिला क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटी की  बैठक को संबोधित कर रहे थे।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी ने   सीहोर नगर के कोतवाली चौराहे  के पास  मुख्य बाजार की दुकानों पर जाकर दुकानदारों को फेस मास्क वितरित किए और अपने हाथों से उन लोगों को मास्क लगाए, जो इसका उपयोग नहीं कर रहे थे। उन्होंने कोरोना के दोनों टीके लगवाने एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने का नागरिकों से अनुरोध भी किया। उन्होंने फेस मास्क के उपयोग के लिए समझाइश दी और कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए फेस मास्क के उपयोग का जागरूकता अभियान  भी प्रारंभ किया। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी ने कहा कि शत-प्रतिशत टीकाकरण कर हम कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर को रोक पाने में पूरी तरह सफल होंगे।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी ने कहा कि मैं जन-प्रतिनिधियों से अपील करता  हूँ कि आपको आम लोगों के घर  दस्तक देकर मास्क लगाने  और टीकाकरण करवाने के लिए प्रेरित करना है। इछावर विधायक करण सिंह वर्मा, सीहोर विधायक सुदेश राय, सीताराम यादव, राजेश राठौर सहित अन्य जनप्रतिनिधि भ्रमण के दौरान स्वास्थ्य मंत्री के साथ थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.