प्रदेश में मौसम ने फिर मारी पलटी, भोपाल सहित इन जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट

Updated on 05-04-2024 12:10 PM

भोपाल। प्रदेश का मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है। हवाओं का रुख अभी पश्चिमी है, इस वजह से तपिश बरकरार है। हालांकि हवाओं के साथ अरब सागर से कुछ नमी आने से ऊंचाई के स्तर पर बादल छा रहे हैं। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, शुक्रवार को भी मौसम का मिजाज इसी तरह बना रह सकता है। शनिवार से प्रदेश के अधिकतर शहरों में बादल छाने के आसार हैं। सात-आठ अप्रैल को राजधानी सहित कई शहरों में वर्षा भी हो सकती है।

मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक, वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान के आसपास द्रोणिका के रूप में बना हुआ है। उत्तर-पूर्वी राजस्थान पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात भी बना है। इसके अतिरिक्त दक्षिण-पूर्वी मध्य प्रदेश से लेकर तमिलनाडु तक एक द्रोणिका बनी हुई है।

मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि इन मौसम प्रणालियों के अलावा अरब सागर एवं बंगाल की खाड़ी में प्रति चक्रवात भी मौजूद हैं। इस वजह से हवाओं का रुख पश्चिमी बना हुआ है। हवाओं के साथ कुछ नमी आने की वजह से ऊंचाई के स्तर पर बादल बने हुए हैं। शुक्रवार को भी प्रदेश के अधिकतर शहरों में आंशिक बादल बने रहने की संभावना है।

दो दिन तक तपिश बरकरार

मौसम शुष्क बना रहने से अभी दो दिन तक तपिश बरकरार रहने की बात कही जा रही है। छह अप्रैल से मौसम के मिजाज में कुछ परिवर्तन हो सकता है। प्रदेश के अधिकतर शहरों में बादल छाने लगेंगे। साथ ही कहीं-कहीं तेज रफ्तार से हवाएं चलने के साथ बूंदाबांदी का सिलसिला भी शुरू हो सकता है। सात-आठ अप्रैल को राजधानी सहित प्रदेश के कई शहरों में तेज रफ्तार से हवाएं चलने के साथ वर्षा होने की भी संभावना है


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.