मध्य प्रदेश में मौसम प्रणालियां सक्रिय, इंदौर सहित कई शहरों में बारिश की संभावना

Updated on 22-08-2024 12:12 PM
भोपाल। मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक बांग्लादेश के उत्तरी भाग में कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इस कारण अलग अलग क्षेत्रों में चार अन्य मौसम प्रणालियां सक्रिय हैं। इस वजह से गरज-चमक के साथ प्रदेश के कई शहरों में वर्षा हो होने की संभावना बनी हुई है। वहीं ग्वालियर, चंबल, सागर, रीवा, शहडोल, जबलपुर, उज्जैन संभाग के जिलों के अलावा इंदौर संभाग में कहीं-कहीं वर्षा होती रहेगी।

बुधवार को सुबह साढ़े आठ बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक टीकमगढ़ में 60, धार में 46, नौगांव में 18, उमरिया में 17, पचमढ़ी में 16, इंदौर में 11, शिवपुरी एवं दमोह में छह, रतलाम एवं मंडला में चार, नरसिंहपुर में दो, गुना में 0.3 मिलीमीटर वर्षा हुई।

मानसून द्रोणिका: वर्तमान में श्रीगंगानगर, रोहतक, उरई, देहरी, पुरुलिया से होते हुए बांग्लादेश पर बने कम दबाव के क्षेत्र तक मानसून द्रोणिका बनी हुई है। इसके अलावा झारखंड पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। अरब सागर और उससे लगे गुजरात पर भी हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात बना हुआ है।

चक्रवात: जम्मू-कश्मीर पर एक पश्चिमी विक्षोभ हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात के रूप में सक्रिय है। 24 अगस्त को बंगाल की खाड़ी में एक चक्रवात के बनने के भी संकेत मिले हैं।

तापमान बढ़ने से कहीं-कहीं वर्षा भी हो रही है

मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि वर्तमान में अलग-अलग स्थानों पर बनी मौसम प्रणालियों के असर से कुछ नमी मिल रही है। तापमान बढ़ने के कारण प्रदेश में कहीं-कहीं वर्षा भी हो रही है। इस तरह की स्थिति अभी दो दिन तक बनी रह सकती है। 24 अगस्त को बंगाल की खाड़ी में चक्रवात के बनने के कारण 25 अगस्त से प्रदेश में झमाझम वर्षा की शुरुआत होने की संभावना है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.