जनजातीय भाई-बहनों का कल्याण सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री श्री चौहान

Updated on 22-11-2021 05:57 PM

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि जनजातीय भाई-बहनों का कल्याण राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। जनजातीय गौरव सप्ताह में अनेक जनजातीय कल्याण कार्यों को प्रारंभ किया गया है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 15 नवम्बर को भोपाल में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने की शुरुआत की है। पूरे देश में जनजातीय वर्ग के कल्याण के कार्यों को गति दी गई है। इसी श्रृंखला में 22 नवम्बर को मंडला में जनजातीय गौरव सप्ताह का समापन सम्मेलन होगा, जिसमें जनजातीय कल्याण के अनेक कार्यों को प्रारंभ किया जा रहा है।

स्वतंत्रता आंदोलन में जनजातीय नायकों की सक्रिय भागीदारी को सम्मानित करने के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं। जननायक शंकर शाह और रघुनाथ शाह की प्रतिमाएँ मंडला के राजराजेश्वरी किला वार्ड में स्थापित होंगी, जिसका भूमि-पूजन भी होगा। इस कार्यक्रम की तैयारियों को आज अंतिम रूप दिया गया। केन्द्रीय मंत्री श्री फग्गन सिंह कुलस्ते और जनजातीय विकास मंत्री सुश्री मीना सिंह ने शनिवार को कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण कर प्रशासनिक अधिकारियों के साथ कार्यक्रमों के व्यवस्थित रूप से संपन्न होने के सबंध में चर्चा की।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि वनाधिकार अधिनियम में जनजातीय भाई-बहनों को सामुदायिक वन अधिकार प्रदान किए जाएंगे। साथ ही पट्टा वितरण और वनाअधिकार अधिनियम में प्राकृतिक एवं पर्यावास का अधिकार भी प्रदान किया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा है कि जनजातीय भाई-बहनों के कल्याण और विकास के लिए राज्य सरकार ने जो कहा है उसे क्रियान्वित किया जा रहा है। राज्य सरकार की योजनाओं का त्वरित क्रियान्वयन और हितलाभ का वितरण सुनिश्चित किया जा रहा है। जनजातीय गौरव सप्ताह, जनजातियों में जागरूकता लाने और उनकी जिंदगी बदलने का अभियान प्रारंभ हो चुका है।

 जनजातीय संस्कृति से जुड़े कार्यक्रम

मुख्यमंत्री श्री चौहान सम्मेलन में गोंड राजवंश के राजाओं के प्रति सम्मान व्यक्त करेंगे। यह कार्यक्रम मंडला के रामनगर में होगा, जिसमें मंडला की सभी प्रमुख जनजातियाँ जैसे गौंड, बैगा आदि सम्मिलित होंगी। कार्यक्रम में जनजातीय जीवन संस्कृति पर आधारित प्रदर्शनी, "एक जिला-एक उत्पाद'' में महिला स्व-सहायता समूह द्वारा कोदो- कुटकी के उत्पाद का प्रदर्शन, गोंडी पेंटिंग तथा स्थानीय कलाकारों के द्वारा जनजातीय जीवन को प्रदर्शित करती चित्रकला प्रदर्शित की जाएगी।

विकास कार्यों का होगा लोकार्पण

जनजातीय गौरव सप्ताह के समापन सम्मेलन में 318 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का भूमि-पूजन तथा 26 करोड़ रूपये के कार्यों का लोकार्पण होगा। जिले के 6 गाँवों के 148 बैगा परिवारों को पट्टा वितरण, वनाधिकार अधिनियम में 123 ग्रामों को 11 हजार 310 हेक्टेयर के सामुदायिक वन अधिकार का वितरण और अधिनियम में जनजातीय भाई-बहनों को अन्य अधिकार प्रदत्त किए जाएंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान जनजातीय महिला स्व-सहायता समूहों को 10 करोड़ रूपये का ऋण वितरण और 5 हजार जनजातीय परिवारों को बाँस के पौधों का वितरण करेंगे। मंडला जिले के समस्त बैगा परिवारों का घर-घर सर्वे कर शासन की समस्त योजनाओं से उन्हें लाभान्वित किए जाने की समग्र योजना "बेसिक एमिनिटी इंक्लूजन बाय गवर्मेंट एजेंसी" (बैगा) का शुभारंभ भी मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा किया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान बैगा संस्कृति पर आधारित पुस्तक का विमोचन और "राशन आपके ग्राम'' योजना में 25 वाहनों को हरी झंडी दिखा कर रवाना करेंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.