कांग्रेसी उम्‍मीदवार मैदान छोड़ भाग जाएं तो भाजपा क्‍या कर सकती है, इंदौर के घटनाक्रम पर बोले पीएम मोदी

Updated on 07-05-2024 12:17 PM
 इंदौर लोकसभा सीट पर पिछले दिनों नाटकीय घटनाक्रम हुआ। कांग्रेस के प्रत्‍याशी अक्षय कांति बम ने ऐन वक्‍त पर नाम वापस ले लिया और इंदौर में कांग्रेस उम्‍मीदवार विहीन हो गई। यह पहला मामला नहीं था। इससे पहले सूरत में कांग्रेस प्रत्‍याशी नीलेश कुंभाणी का फार्म निरस्‍त हो गया था इसके चलते सूरत में बीजेपी प्रत्‍याशी निर्विरोध ही चुनाव जीत गए। इंदौर के बाद पुरी में भी कांग्रेस प्रत्‍याशी सुचारिता मोहंती ने नाम वापस ले लिया। इसकी वजह उन्‍होंने कथित रूप से पार्टी के पास फंड का अभाव बताया।

अब इस परिदृश्‍य पर प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने प्रतिक्रिया दी है। दैनिक जागरण के राजनीतिक संपादक आशुतोष झा से चर्चा में उन्‍होंने कहा कि हर पार्टी को अच्‍छे कार्यकर्ताओं को टिकट देना चाहिये। कांग्रेस ऐसे कार्यकर्ताटों को टिकट दे देती है तो कि स्‍वयं ही मैदान छोड़कर भाग जाते हैं। अब इसमें आखिर भाजपा क्‍या कर सकती है।

विपक्ष सहित कांग्रेस को मिलकर यह सोचना चाहिये कि यह स्थिति क्‍यों बन रही है। आखिर खोजने से भी सही प्रत्‍याशी क्‍यों नहीं मिल पा रहा है। इसका मतलब तो ये हुआ कि कांग्रेस उम्‍मीदवार भी यह जान गए हैं कि कांग्रेस की बातें फर्जी हैं और वादे भी फर्जी हैं। तो जब यही नेता झूठे वादे लेकर जनता के सामने जाते हैं तो उनसे सवाल किए जाते हैं। उनके कार्यकर्ताओं के लिए यह स्थिति बन गई है कि वे अपने ही नेता को डिफेंड नहीं कर पा रहे हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.