जो आया, वो वापस आया TVC ने IATO सम्मेलन में जीता प्रथम पुरस्कार

Updated on 04-10-2023 01:15 PM

मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड द्वारा हाल ही में लॉन्च किये गए नए TVC ‘जो आया, वो वापस आया, ये है एमपी की माया’ को चहुंओर सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। अभी 12 दिन पहले लॉन्च किये गए TVC को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान भी मिलना शुरू हो गया है। महाराष्ट्र के औरंगाबाद में इंडियन एसोसिएशन ऑफ टूर ऑपरेटर्स (IATO) के वार्षिक सम्मेलन में डिजिटल मीडिया एडवरटाइजिंग कैटेगरी में प्रथम पुरस्कार मिला है। 

प्रमुख सचिव पर्यटन और संस्कृति एवं प्रबंध संचालक टूरिज्म बोर्ड श्री शिव शेखर शुक्ला ने उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए कहा है कि प्रदेश के रमणीय पर्यटन स्थलों को देश-विदेश में प्रचारित करने के उद्देश्य से पर्यटन विभाग द्वारा रचनात्मक प्रयोग किये जाते रहे हैं। नये TVC में गोंड पेंटिंग के माध्यम से पर्यटन स्थलों और पात्रों को दर्शाया गया है। एक संगीतमय कहानी के जरिये प्रदेश की समृद्ध जनजातीय कला और पर्य़टन स्थलों को प्रमुखता से दर्शाया गया है। 

सोशल मीडिया प्लेटफार्म और यूट्यूब पर देशभर से 1 करोड़ 30 लाख से अधिक व्यू मिल चुके है। यू-ट्यूब पेज पर TVC को 13 लाख 80 हजार व्यू, इंस्टाग्राम पर 55 लाख, फेसबुक पर 65 लाख, ट्वीटर पर 6 लाख 79 हजार से अधिक व्यू मिल चुके हैं। यह संख्या निरंतर बढ़ती जा रही है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.