Bhopal में यह क्‍या हो गया! रेलवे प्लेटफार्म पर दौड़ी कार, आरपीएफ देखती रही, देखें वीडियो

Updated on 06-07-2025 02:11 PM
भोपाल। राजधानी के भोपाल रेलवे प्लेटफार्म पर कार और स्कूटर दौड़ रहे हैं। शनिवार तड़के ऐसे ही दो मामले सामने आए। एक कार सवारियों को लेकर प्लेटफार्म नंबर छह पर दूर तक आई। वहां यात्रियों को उतारकर लौट गई। वहीं प्लेटफार्म नंबर पांच पर एक स्कूटर से यात्री को छोड़ा गया। दोनों मामलों में आरपीएफ और जीआरपी सोती रही। यात्रियों की शिकायत के बाद एक्शन शुरू हुआ। कार मालिकों को गिरफ्तार कर उन्हें जमानत पर छोड़ दिया गया। उनके वाहनों को जब्त कर लिया गयाशनिवार को सुबह-सुबह प्लेटफार्म नंबर छह पर एक कार (एमपी04 सीसी 1317) को यात्रियों को उतारते हुए देखा गया। वहां मौजूद यात्रियों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। वहीं लोगों ने रेल मदद पोर्टल व ट्विटर के ज़रिए रेलवे प्रशासन से इसकी शिकायत की। सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद कार मालिक रवि कुमार वाधवानी को गिरफ्तार किया गया। बाद में उसे जमानत पर छोड़ भी दिया गया। आरपीएफ पोस्ट प्रभारी मनीष शर्मा ने बताया कि दोनों वाहनों को जब्त कर लिया गया है। अब मामला न्यायालय में जाएगा।

बाइक सवार को पकड़ा, स्कूटर जब्त

दूसरी घटना प्लेटफार्म नंबर चार एंव पांच की है, जहां एक स्कूटर (एमपी04 एसएन 8046) से यात्री को उतारा गया। आरोपी मोहम्मद आदिल को गिरफ्तार किया गया। उसे भी थाने से ही जमानत मिल गई।

आए दिन हो रहे ऐसे स्टंट

बताया जा रहा है कि प्लेटफार्म पर आए दिन ऐसे स्टंट हो रहे हैं। शनिवार को प्लेटफार्म छह पर आई कार पार्सल ऑफिस की ओर से घुसी थी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.