ये कैसी व्यवस्था... चुनाव ड्यूटी पर जवान, परिवहन सुविधा न मिलने से दो हजार परिवार परेशान

Updated on 25-10-2023 12:15 PM
भोपाल। क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) द्वारा परमिट में छूट नहीं देने और हाईकोर्ट के स्टे के बाद नगरीय बसों ने अपना दायरा घटा दिया है। अब इनका संचालन नगर निगम की सीमा के अंदर होने से आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले करीब दो लाख रहवासियों को परेशानी हो रही है तो बंगरसिया तक बसों का परिवहन बंद होने से सीआरपीएफ जवानों के परिवार वाले भी खासे परेशान हैं। क्योंकि इनकी ड्यूटी चुनाव में राजधानी से बाहर लगी है, अब बीसीएलएल की बसें भी बंद हो गई हैं। इससे जहां उनके स्वजन को शहर आने के लिए दोगुना किराया चुकाना पड़ता है, वहीं महिलाओं और बच्चियों से अभद्रता की शिकायतें भी आम होती जा रही हैं। इससे परेशान होकर सीआरपीएफ ने नगर निगम और आरटीओ के अधिकारियों से विशेष छूट के तहत बस सुविधा पुन: प्रारम्भ कराने की मांग की है।

गजट नोटिफिकेशन न होने से लगाई रोक

बता दें कि दो वर्ष पहले मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद प्रदेश के 16 नगरीय निकायों की बसों का संचालन शहर से 25 किलोमीटर दूर ग्रामीण क्षेत्रों तक शुरू किया गया था, लेकिन इसका गजट नोटिफिकेशन नहीं होने से परिवहन विभाग ने नगरीय बसों के ग्रामीण क्षेत्रों में संचालन पर रोक लगा दी है। बीसीएलएल के अधिकारियों का कहना है कि सीआरपीएफ कैंप के दो नंबर गेट से पहले ही निगम की सीमा समाप्त हो जाती है। यदि यहां तक भी बसों का संचालन किया जाए, तो भी दो गांव से निकलकर जाना होगा। ऐसे में आरटीओ और हाइकोर्ट के आदेश का उल्लंघन होगा। यदि आरटीओ विशेष प्रकरण मानते हुए सीआरपीएफ जवानों के लिए चाहे तो उक्त क्षेत्र के परमिट में छूट देते हुए परिवहन सुविधा बहाल हो सकती है।

सिटी बस सेवा बंद होने से जवानों ने जताया दुख

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के बंगरसिया कैंप तक नगरसेवा बसों का आवागमन बंद होने पर सीआरपीएफ जवानों ने निराशा जताई है। उनका कहना है कि 250 एकड़ में फैले इस कैंपस में पांच हजार से अधिक लोग रहते हैं, लेकिन नगर निगम व आरटीओ के अधिकारी हमारी मदद नहीं कर रहे। जबकि हम लोग देश की सुरक्षा में अपनी जान गंवा देते हैं। परिवार से दूर रहना पड़ता है लेकिन यदि कोई परेशानी हो तो शहर और अस्पताल जाने के लिए परिवहन सेवा भी नहीं मिल रही।

निजी ट्रैवल्स और आटो का किराया बढ़ा

सीआरपीएफ कैंप में रहने वाले परिवारों ने बताया कि जब से नगर निगम की बसों का परिवहन शहर से बाहर बंद हुआ। निजी ट्रैवल्स और आटो वालों ने भी किराया बढ़ा दिया। जहां पहले बंगरसिया से एमपी नगर तक आटो का किराया 200 रुपये था, अब इसके 300 से 350 वसूले जा रहे हैं। वहीं निजी ट्रैवल्स वालों ने भी 20 की जगह 30 रुपये किराया कर दिया है।

सीआरपीएफ कैंप में रहने वाले अधिकतर जवानों की ड्यूटी इस समय चुनाव में लगी है। इनके स्वजन को अस्पताल, स्कूल, कालेज, कोचिंग व खरीदारी के लिए शहर जाना पड़ता है, लेकिन परिवहन बंद हो गया।

                                                         - सुरेश चंद्र मालवीय, लाइजनिंग अधिकारी, सीआरपीएफ कैंप

नगरीय बसों का संचालन 11 मील तक किया जा रहा है, क्योंकि सीआरपीएफ कैंप तक जाने के लिए दो गांव की सीमाओं को पार करना होता है। यदि आरटीओ छूट दे, तो हम परिवहन शुरू कर सकते हैं।

                                                                                                                          - संजय सोनी, जनसंपर्क अधिकारी, बीसीएलएल

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.