छात्रा ने मेडिकल पीजी की सीट छोड़ी, तो काउंसलिंग में बैठने पर लगाया 3 साल का बैन… हाईकोर्ट को नहीं दिया सरकार ने जवाब

Updated on 25-07-2024 12:44 PM
इंदौर। मध्य प्रदेश में प्राइवेट मेडिकल कॉलेज की छात्रा को अगले तीन साल तक काउंसलिंग में बैठने से रोकने के मामले में शासन का जवाब बुधवार को भी नहीं आया। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर खंडपीठ ने इस पर नाराजगी जताई और कहा कि अगली सुनवाई से पहले अनिवार्य रूप से जवाब प्रस्तुत कर दें।

कोर्ट ने कहा कि इसके बाद भी जवाब नहीं आया तो डायरेक्टर ऑफ मेडिकल एजुकेशन (डीएमई) को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होना पड़ेगा। मामला छात्रा रितिका माहेश्वरी का है। उन्होंने वर्ष 2022 में एक निजी मेडिकल कॉलेज में पीजी कोर्स में प्रवेश लिया था। उन्होंने इसके लिए मोटी फीस भी चुकाई थी, लेकिन व्यक्तिगत कारणों से कुछ समय बाद उन्होंने सीट छोड़ दी।

14 अगस्त से पहले जवाब प्रस्तुत कर दें

इसके बाद चिकित्सा शिक्षा विभाग ने छात्रा के अगले तीन साल तक काउंसलिंग में शामिल होने पर रोक लगा दी। छात्रा ने इसे हाई कोर्ट में चुनौती दी है। कोर्ट ने इस मामले में करीब आठ माह पहले शासन को नोटिस जारी किए थे, लेकिन इसका जवाब आज तक पेश नहीं हुआ। बुधवार को हुई सुनवाई में कोर्ट ने कहा है कि शासन 14 अगस्त से पहले जवाब प्रस्तुत कर दें।

केंद्र 30 लाख रुपये जमा करने की अनिवार्यता समाप्त कर चुका है

छात्रा ने याचिका में कहा है कि सरकार ने पीजी कोर्स में बांड का उल्लंघन करने पर 30 लाख रुपये जमा करने के फैसले को गलत मानते हुए, इसके नियमों में बदलाव भी कर दिया है। बावजूद इसके कई मेडिकल कॉलेज सीट छोड़ने वाले छात्रों से पैनल्टी जमा करने के लिए दबाव बनाते हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.