बुजुर्ग मां की मौत हुई तो बेटे ने अंतिम संस्कार करने के बजाय गड्ढे में फेंक दिया शव, प्रकरण दर्ज

Updated on 19-02-2024 12:26 PM
भोपाल जिस मां ने उसे अपनी कोख से जन्म दिया, पाल-पोसकर बड़ा किया, उसी बेटे ने मां की मौत होने पर उसका विधिवत अंतिम संस्कार करने तक की जहमत नहीं उठाई। उल्टा, उसने मां के शव को रात के अंधेरे में चुपचाल ले जाकर एक गड्ढे में फेंक दिया और घर लौट आया। घटना का पता चलने पर पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए उसके रिश्तेदारों के सुपुर्द किया। पुलिस ने बेटे के खिलाफ केस भी दर्ज कर लिया है।

रात में चुपचाप फेंक आया शव

गुनगा थाना पुलिस के मुताबिक ग्राम दिल्लोद में रहने वाले जग्गा उर्फ जगदीश के साथ उसकी 80 वर्षीय मां तुलसा बाई भी रहती थी। जग्गा मेहनत मजदूरी करता है। 13-14 फरवरी की दरमियानी रात तुलसा बाई का निधन हो गया। जग्गा ने मां का सामाजिक रीति-रिवाज से दाह संस्कार करने के बजाय शव को ले जाकर एक गड्ढे में फेंक दिया। दूसरे दिन परिवार के लोगों ने जगदीश से मां के बारे में पूछा, तब जाकर उसने बताया कि रात में मां की मौत हो जाने पर वह उसके शव को गड्ढे में फेंक आया। इस पर परिवार के लोगों ने गुनगा थाना पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को गड्ढे से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए हमीदिया अस्पताल भिजवाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.