पेंशनर व कर्मचारियों ने गिनाईं समस्याएं तो कमल नाथ व दिग्विजय बोले - हम पूरा करेंगे

Updated on 11-09-2023 01:24 PM

भोपाल। बिजली कंपनी के पेंशनरों और प्रदेश के अलग-अलग संवर्ग के शासकीय अधिकारी, कर्मचारी रविवार को भोपाल में जुटे। उन्होंने पुरानी पेंशन, वेतन विसंगति, एरियर की लंबित राशि, पदनाम में बदलाव समेत अन्य मांगें पूरी नहीं करने पर सरकार के खिलाफ नाराजगी प्रकट की। साथ ही शासन पर मांगों को पूरा नहीं करने, कर्मचारियों को अनदेखी करने के आरोप लगाए। इस पर पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ व दिग्विजय सिंह ने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर पुरानी पेंशन सहित सभी मांगों को पूरा किया जाएगा। पेंशनर गोविंदपुरा स्थित बिजली नगर और अधिकारी, कर्मचारी आंबेडकर मैदान में जुटे थे।

पेंशनरों का शोषण बंद हो

यूनाइटेड फोरम फार पावर इंप्लाइज एवं इंजीनियर्स के बैनर तले पेंशनर जुटे थे, जिसमें फोरम के अध्यक्ष वीकेएस परिहार ने कहा कि पेंशनर व बिजली कंपनी के अधिकारी-कर्मचारियों के सामने कई समस्याएं हैं। सभी को समय-समय पर विभाग के अधिकारियों व मंत्री के सामने रखते रहे हैं। आश्वासन मिलता है, लेकिन लाभ नहीं मिलता। इस पर पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने कहा कि शिवराज सरकार में हर वर्ग परेशान है, केवल झूठी और कागजी घोषणाएं की जा रही हैं। कांग्रेस की सरकार बनने के बाद यह स्थिति नहीं रहेगी।


बरसते पानी में डटे रहे अधिकारी, कर्मचारी

उधर, आंबेडकर मैदान में अधिकारी-कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के बैनर तले जुटे थे। मोर्चा के संरक्षक भुवनेश कुमार पटेल ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि लिपिकों की मांगों को अनदेखा किया जा रहा है। चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों की गैर आर्थिक पदनाम बदले जाने की मांग तक पूरी नहीं की जा रही है। दूसरे राज्य पुरानी पेंशन बहाल कर रहे हैं, लेकिन मप्र सरकार ध्यान नहीं देती। अध्यापक से शिक्षक बनाए गए शिक्षक वरिष्ठता व कार्य दिनांक से नियुक्ति दर्शाए जाने को लेकर परेशान हैं। यह पूरी तरह विभागीय गड़बड़ी है, जिसे दूर नहीं किया जा रहा है। मोर्चा के अन्य पदाधिकारियों ने खाली पदों को भरने, एरियर की लंबित राशि दिलाने समेत सभी लंबित मांगों को लेकर अपनी बात रखी। इस पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस की सरकार बनने पर उन्हें पूरा करने का भरोसा दिया। विरोध-प्रदर्शन में भाजपा नेता पंकजा मुंडे की बहन करुणा धनंजय मुंडे भी पहुंचीं। सभा के दौरान वर्षा होने लगी, लेकिन कर्मचारी डटे रहे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.