वन विहार में गर्मी बढ़ी तो पशुओं के लिए लगाए खस और कूलर, खानपान भी बदला

Updated on 16-05-2023 06:01 PM
भोपाल। राजधानी में बीते दिनों से शुरू हुआ गर्मी का दौर अब सताने लगा है। ऐसे में इंसानों के साथ जानवरों का भी बुरा हाल है। यही वजह है कि राष्ट्रीय उद्यान वन विहार में जानवरों को इस गर्मी के प्रकोप से बचाने के लिए वन विभाग ने खास इंतजाम किए हैं। गर्मी का बुरा असर जानवरों की सेहत पर न पड़े, इसलिए उनके बाड़ों में बड़े-बड़े कूलर, छांव के लिए ग्रीन मेट और ठंडी खस की पट्टियां लगाई गई हैं। इके साथ ही शाकाहारी जानवरों के खानपान में भी बदलाव किया गया है। बता दें कि वन विहार में जंगली जानवरों को देखने बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं।

न्यू टाइगर हाउस का निर्माण किया

सुबह की हल्की धूप में बाड़ों के बाहर टहलते हुए नजर आने वाले टाइगर, तेंदुआ और भालू दिन की तपिश बढ़ते ही अंदर लगे कूलरों की तरफ चले जाते हैं। इसके बाद पूरी दोपहर ये जानवर कूलर की ठंडी हवा में आराम फरमाते हुए गुजारते हैं। वन विहार में राष्ट्रीय पशु बाघ के लिए खास तौर पर न्यू टाइगर हाउस बनाया गया है, जिसमें ग्रीन मेट, कूलर के साथ पानी के कुंड भी बनाए हैं, ताकि वन विहार की शान को किसी तरीके की दिक्कत न हो। खुले में घूमने वाले जानवरों को कूल रखने के लिए हट बनाईं गई हैं।

वाटर पूल बनाए

वन विहार राष्ट्रीय उद्यान भोपाल की संचालक पद्माप्रिया बालाकृष्णन ने बताया कि बड़े जानवरों के लिए कूलर पंखे और ठंडक की व्यवस्था के साथ अन्य जानवरों का भी विशेष तौर पर ध्यान रखा जा रहा है। वन विभाग के केप्टिविटी में रखे गए वन्य प्राणियों के लिए जगह-जगह वाटर पूल बनाए गए हैं, ताकि जानवरों के लिए हर समय पर्याप्त मात्रा में पानी उपलब्ध रहे। वन विहार में बड़ी संख्या में हिरण, सांभर, मोर, जंगली सुअर, नीलगाय और बंदरों के झुंड रहते हैं। उन्होंने बताया कि जानवरों की सेहत की मानिटरिंग के लिए वन विभाग और डक्टरों की टीम भी तैनात कर दी गई है।

भालू खा रहे तरबूज-खरबूज

गर्मी को देखते हुए शाकाहारी जानवरों के खानपान में बदलाव किए गए हैं। भालू को मौसमी फल खरबूज, तरबूज आदि खाने को दिए जा रहे हैं। इसी प्रकार जानवरों के लिए वन विहार में ही हरी घास (बरसीन) उगाई गई है, जो गर्मी में उनके भोजन का मुख्य स्त्रोत है। इसी के साथ जानवरों को कुछ और लिक्विड फूड दिए जा रहे हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
Advt.