मानसून अटका, तो गर्मी ने दिखाए तीखे तेवर… मध्य प्रदेश में आसमान से बरस रही आग

Updated on 10-06-2025 11:06 AM

 भोपाल: मानसून (Monsoon) के मुंबई के पास ही रुक जाने और स्थानीय मौसमी तंत्र के कमजोर पड़ने का असर मध्य प्रदेश के मौसम पर दिखने लगा है। सोमवार जून महीने का सबसे गर्म दिन साबित हुआ। इस महीने में पहली बार पारा 45 डिग्री सेल्सियस के ऊपर पहुंचा है। मंगलवार को भी राहत (MP Weather Today) मिलने की उम्मीद नहीं है।

खजुराहो, ग्वालियर, गुना, नौगांव और नर्मदापुरम जिले में लू चली है। वहीं पश्चिम मध्य प्रदेश के अधिकांश जिलों में गर्म थपेड़े महसूस किए गए। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में हवा के ऊपरी हिस्से में दो चक्रवातीय सिस्टम सक्रिय हैं। वहीं अफगानिस्तान के पास एक पश्चिमी विक्षोभ भी बना हुआ है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश से तेलंगाना तक और तमिलनाडु से महाराष्ट्र तक दो द्रोणिकाएं गुजर रही हैं, जो मानसूनी गतिविधियों को आगे बढ़ाएंगी।

इंदौर में सोमवार को सुबह से दोपहर तक सूरज की तपिश ने परेशान किया। शाम के समय भी गर्म हवाएं चली। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक मंगलवार को भी दिन के तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। दोपहर में गर्मी का तीव्र असर रहने के कारण लोगों को परेशानी होगी।

मध्य प्रदेश में आने वाले दिनों कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 2–3 दिनों तक प्रदेश में गर्मी का दौर जारी रहेगा। मौसम विशेषज्ञ अजय शुक्ला का कहना है कि 10 और 11 जून को उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश में लू चलने की प्रबल संभावना है।

  • ग्वालियर, चंबल, रीवा और सागर संभागों में पारा 45 डिग्री के पार बना रहेगा। 12 जून के बाद बंगाल की खाड़ी में बन रहे सिस्टम के प्रभाव से वर्षा की गतिविधियों में वृद्धि होने की उम्मीद दिख रही है।

  • लू से बचाव की चेतावनी जारी

    मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों में हीटवेव जैसे हालात हैं। लोगों को सलाह दी गई है कि दोपहर में बाहर निकलने से बचें और पर्याप्त पानी पीते रहें।



  • अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     24 July 2026
    इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
     18 July 2026
    इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
     18 July 2026
    भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
     16 July 2026
    भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
     14 July 2026
    भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
     13 July 2026
    नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
     07 July 2026
     इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
     04 July 2026
    इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
     01 July 2026
    इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
    Advt.