काम के रुपये मांगे तो युवक पर पेट्रोल छिड़ककर लगा दी आग, अस्पताल में भर्ती

Updated on 10-09-2024 12:24 PM
भोपाल , शहर के पिपलानी इलाके में स्थित सतनामी नगर में सौ रुपये के लेनदेन को लेकर 22 वर्षीय रोहित जोगी पर पेट्रोल उड़ेलकर एक कबाड़ी ने आग लगा दी। आग की वजह से युवक का 30 प्रतिशत शरीर झुलस गया। उसे एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना सोमवार शाम की है। वारदात के बाद आरोपित फरार हो गया। पिपलानी पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर फरार आरोपित की तलाश शुरू कर दी है।

पिपलानी पुलिस के अनुसार 22 वर्षीय रोहित जोगी करीब दस वर्षों से बीमा अस्पताल के पास सुंदर नगर निवासी 45 वर्षीय गुड्डू खान की कबाड़ की दुकान में काम करता हे। पिछले महीने रोहित ने गुड्डू की दुकान पर काम किया था और उसी के 100 रुपये लेने वह सोमवार गुड्डू के पास गया था। रुपयों के लेन-देन को लेकर दोनों के बीच तीखी बहस हो गई।

आसपास के लोगों ने बुझाई आग


विवाद बढ़ने पर गुस्साए गुड्डू ने दुकान में बोतल में रखा पेट्रोल युवक के शरीर पर उड़ेलकर आग दी। आसपास के लोगों ने किसी तरह से रोहित के शरीर में लगी आग बुझाई। बाद में उसे एम्स अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उसका उपचार चल रहा है। युवक की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। घटना के बाद से आरोपित गुड्डू खान फरार है, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।

आग लगाए जाने के बाद रोहित जोगी तड़पकर चिल्लाता रहा। पुलिस ने गुड्डू के घर और अन्य ठिकानों पर पहुंचकर उसकी तलाश शुरू कर दी है। जल्द ही उसकी गिरफ्तारी हो सकती है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.