जहाँ स्वच्छता वहीं ईश्वर - मुख्यमंत्री श्री चौहान

Updated on 02-10-2023 12:53 PM

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल हाट बाजार में स्वच्छता ही सेवा अभियान में 'एक तारीख-एक घंटा-एक साथ' कार्यक्रम में शामिल होकर श्रमदान किया। उन्होंने झाड़ू लेकर परिसर में सफाई की। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने स्वच्छता ही सेवा अभियान की वॉल पर "जहाँ स्वच्छता वहीं ईश्वर" लिखकर प्रदेशवासियों को स्वच्छता संदेश दिया।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने स्वच्छता के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि जहाँ स्वच्छता है, वहाँ सुंदरता है, जहाँ अच्छा स्वास्थ्य है, प्रसन्नता है और ईश्वर भी है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने सदैव स्वच्छता पर जोर दिया। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने भी 2014 में प्रधानमंत्री बनने के साथ ही स्वच्छ भारत अभियान चलाया। प्रधानमंत्री श्री मोदी के आह्वान पर पूरे प्रदेश में स्वच्छता के लिए श्रमदान किया। मध्यप्रदेश देश का स्वच्छतम राज्य है। भोपाल देश की स्वच्छतम राजधानी है। शहरी क्षेत्र में प्रदेश स्वच्छता में नंबर एक पर है। ग्रामीण क्षेत्रों में भी जन भागीदारी के साथ स्वच्छता के लिए बेहतर प्रयास किए है। स्वच्छता अभियान से हर नागरिक को जोड़ने की हमारी कोशिश रही है। जनता, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी और समाज के हर वर्ग को जोड़ते हुए प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत आंदोलन के उत्कृष्ट क्रियान्वयन को प्रयासरत है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सभी प्रदेशवासियों से अपील की है कि सभी अपने घर, आसपास, कार्यालय में स्वच्छता का सदैव ध्यान रखे। स्वच्छता को सिर्फ कार्यक्रम न बनाते हुए स्वयं स्वच्छाग्रही बनें। प्रधानमंत्री श्री मोदी के आह्वान पर मध्यप्रदेश को स्वच्छता के मॉडल राज्य के रूप में स्थापित करें।

उल्लेखनीय है कि गांधी जयन्ती के अवसर पर प्रधानमंत्री श्री मोदी के आह्वान पर 15 सितम्बर से 2 अक्टूबर 2023 तक पूरे देश में "स्वच्छता ही सेवा अभियान" चलाया जा रहा है। स्वच्छता ही सेवा अभियान में स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जा रहा है, जिसकी थीम 'कचरा-मुक्त भारत' है। मन की बात के 105वें एपिसोड में प्रधानमंत्री श्री मोदी ने 1 अक्टूबर को 'एक तारीख एक घंटा एक साथ' अभियान में स्वच्छता के लिए एक घंटे का श्रमदान करने की अपील करते हुए कहा था कि बापू की जयंती की पूर्व दिवस पर सभी जन सफाई करके उन्हें 'स्वच्छांजलि' दी जाएगी।

पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री महेंद्र सिंह सिसोदिया, महापौर श्रीमती मालती राय सहित जन-प्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी, सफाई मित्र और बड़ी संख्या में आमजन साथ उपस्थित रहे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.