पुलिस ने धुलाई चालू कर दी तब कहां जाएंगे कमलनाथ

Updated on 03-03-2025 01:04 PM

पूर्व सीएम कमलनाथ ने छिंदवाड़ा के हर्रई में पुलिस कर्मियों और टीआई को चेतावनी देते हुए दो दिन पहले कहा कि टीआई कहां है, कान खोलकर सुन लें कितने दिन आपकी वर्दी रहेगी? हम भी देखेंगे, हमारा भी समय आएगा। आप अपनी वर्दी सुरक्षित रखिए। यह मैं टीआई को कहता हूं।

कमलनाथ के इस बयान पर छिंदवाड़ा के बीजेपी सांसद बंटी साहू ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, उनको सोचना चाहिए जब छिंदवाड़ा की जनता ने उनकी धुलाई कर दी, अगर पुलिस ने उनकी धुलाई करना चालू कर दी तब कहां जाएंगे?

बंटी साहू के बयान पर कांग्रेस हुई आक्रामक छिंदवाड़ा सांसद के बयान पर कांग्रेस आक्रामक है। PCC चीफ जीतू पटवारी ने सीएम से माफी की मांग की है। वहीं कमलनाथ के मीडिया एडवाइजर पीयूष बबेले ने बयान जारी कर बंटी साहू से माफी मांगने को कहा है। आज छिंदवाड़ा में कांग्रेस के पदाधिकारी बंटी साहू के विरोध में प्रदर्शन करेंगे।

सबसे पहले कमलनाथ का वो बयान पढ़िए, जिस पर बंटी ने प्रतिक्रिया दी

कमलनाथ ने जिले के हरई में आम सभा संबोधित करते हुए पुलिस प्रशासन को आड़े हाथ लिया। कमलनाथ ने पुलिस वालों को भी फटकार लगाई, उन्होंने कहा,आप अपनी वर्दी सुरक्षित रखिए। यह मैं टीआई को कहता हूं। कुछ होते हैं बीजेपी का बिल्ला जेब में रखते हैं, कुछ होते हैं बीजेपी का बिल्ला ऊपर लगा लेते हैं। यह टीआई ने बीजेपी का बिल्ला ऊपर लगा लिया है।

दुख भी होता है, गुस्सा भी आता है। पुलिस प्रशासन जनता की सेवा के लिए है, जनता को सुरक्षित रखने के लिए। अगर यह किसी पार्टी के लिए कार्यकर्ता के रूप में काम करते हैं तो यह कभी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

सांसद साहू बोले- उनके भीतर छटपटाहट हो रही, इज्जत बची नहीं

कमलनाथ के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए छिंदवाड़ा सांसद बंटी साहू ने कहा, उनके भीतर छटपटाहट हो रही है। कांग्रेस में कोई इज्जत बची नहीं हैं। भाजपा में कोई पूछ नहीं रहा, दरवाजे पर खड़े हैं कि मुझे और मेरे बेटे को ले लो। उनके लोगों के जितने अवैध काम हैं, गुंडागर्दी, शराब माफिया, कोल माफिया पर भाजपा की सरकार ने लगाम लगाई है।

उनके भीतर ये छटपटाहट है कि अपने गुंडों को, अवैध काम करने वालों को कैसे काम दिलवाएं। इसलिए वे प्रशासन और पुलिस पर दबाव बनाने के लिए वे ऐसे बयान देते हैं।

कमलनाथ ये भूल गए देश में मोदी जी और मप्र में डॉ मोहन यादव का शासन है। जिनकी एक ही मंशा है कि पीड़ित को राहत मिले। पुलिस पीड़ितों की मदद करे। अगर कोई कोई परेशान करता है अवैध काम कर रहा है। तो पुलिस तुरंत कार्रवाई करे। लेकिन उनका कल का जो बयान आया वो बहुत ही निंदनीय है।

आज छिंदवाड़ा एसपी ऑफिस पर कांग्रेस का प्रदर्शन पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के खिलाफ सांसद विवेक बंटी साहू के बयान और छिंदवाड़ा जिले में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर आज दोपहर 1:00 बजे छिंदवाड़ा जिले के सभी कांग्रेस पदाधिकारी राजीव भवन से एकत्रित होंगे। इसके बाद कांग्रेस जिला कार्यालय से रैली निकालते हुए पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंच कर ज्ञापन सौंपेंगे।

बबेले ने कहा- वीडी शर्मा कार्रवाई करें

छिंदवाड़ा सांसद के बयान पर पूर्व सीएम कमलनाथ के मीडिया एडवाइजर पीयूष बबेले ने कहा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा को खुद आगे बढ़कर बंटी साहू से माफ़ी मांगने के लिए कहना चाहिए। बंटी साहू को याद रखना चाहिए कि कमलनाथ जी ने 45 वर्ष से छिंदवाड़ा की सेवा की है, देश में छिंदवाड़ा का विकास मॉडल कमलनाथ जी के नाम से जाना जाता है।

उन कमलनाथ जी के बारे में ऐसी निंदनीय और गिरी हुई बात कहने के लिए बंटी साहू को खुद ही आगे बढ़कर माफी मांगनी चाहिए। छिंदवाड़ा की जनता ऐसे कुत्सित बयान के लिए बंटी साहू को कभी माफ नहीं करेगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.