जेल जाते-जाते सौरभ शर्मा बोला- जांच में सच सामने आ जाएगा, 3 मार्च तक के लिए भेजा जेल

Updated on 18-02-2025 12:59 PM
भोपाल। काली कमाई के आरोपित मध्य प्रदेश परिवहन विभाग के पूर्व परिवहन आरक्षक सौरभ शर्मा और उसके करीबी चेतन सिंह गौर व शरद जायसवाल को पीएमएलए के विशेष न्यायालय के न्यायाधीश सचिन कुमार घोष ने तीन मार्च तक के लिए जेल भेज दिया है। जाते-जाते मीडिया के प्रश्नों पर सौरभ ने अपने ऊपर लगे आरोपों के बारे में कहा कि जांच में सब सामने आ जाएगा। एक अन्य प्रश्न पर बोला- मेरी दुबई में कोई संपत्ति नहीं है। मैंने कोई भी गलत काम नहीं किया है। ईडी जांच कर रही है। जो भी सच्चाई थी, मैंने बता दी है। कार में 54 किलो सोना और 10 करोड़ रुपये नकद मिलने के संबंध में सौरभ ने कोई जवाब नहीं दिया।
  • पूछताछ के लिए ईडी ने तीनों को सात दिन के लिए रिमांड पर लिया था। सोमवार को यह अवधि पूरी होने पर ईडी ने तीनों सचिन कुमार घोष की पीएमएलए की विशेष न्यायालय में प्रस्तुत किया था।
  • यहां ईडी के अधिकारियों ने तर्क दिया कि मामले में जिन विषयों पर जांच होनी है, उसके संबंध में पूछताछ पूरी हो गई है। अब आगे रिमांड की आवश्यकता नहीं है।
  • इसके बाद कोर्ट ने जेल भेज दिया। वहीं, ईडी की कोर्ट में सुनवाई के दौरान आरोपितों से उनके वकीलों की बातचीत पर कोर्ट ने नाराजगी जताई।
  • आरोपितों के स्वजन को भी कोर्ट से बाहर किया गया। सौरभ की मां उमा शर्मा से इशारों में बात हुई। चेतन ने भी न्यायालय से बाहर होते हुए उमा के हाथ पकड़ कुछ बोला।
  • उधर, एडवोकेट सिद्धार्थ गुप्ता ने न्याय मित्र बनने का आवेदन लगाते हुए आरोपितों की ब्रेन मैपिंग, पालीग्राफ और नार्को टेस्ट कराने की मांग की, जिस पर कोर्ट ने गुप्ता के आवेदन को खारिज कर दिया।

सौरभ के जमानत आवेदन पर आज होगी सुनवाई

उधर, ईडी की रिमांड पूरी होने पर सौरभ के वकील राकेश पाराशर ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की और पीएमएलए की विशेष न्यायालय में नियमित जमानत आवेदन प्रस्तुत किया है, जिस पर मंगलवार को सुनवाई होगी। इसके पीछे पाराशर ने तर्क दिया है कि पत्नी, छोटे बच्चे और मां का भरण पोषण करने वाला घर में अकेला सौरभ है। खाते फ्रीज होने से परिवार के सामने भूखों मरने की नौबत है। जब लोकायुक्त की कार्रवाई हुई तो सौरभ लोकसेवक नहीं था। वह अपने दोस्तों के साथ प्रापर्टी डीलिंग का काम करता था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.