कौन हैं पद्म श्री दुर्गाबाई व्योम, जिन्हें सीएम मोहन यादव ने घर जाकर दिलाई बीजेपी की सदस्यता?

Updated on 07-10-2024 11:46 AM
भोपाल: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भोपाल के वार्ड क्रमांक 33 में पद्मश्री से सम्मानित गोंड कलाकार दुर्गाबाई व्योम के निवास पर जाकर उन्हें भाजपा की सदस्यता दिलाई। इस अवसर पर यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की प्रगति और समृद्धि में भागीदार बनने के लिए सभी भाजपा से जुड़ना चाहते हैं।

वीडी शर्मा ने भी दिलाई महिलाओं को सदस्यता


भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने भोपाल के वार्ड क्रमांक 3 में बूथ क्रमांक 2 और 3 पर भजन और कन्या पूजन कार्यक्रम में भाग लिया और कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को भाजपा की सदस्यता दिलाई। मध्य प्रदेश के पार्टी मामलों के प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह ने भांडेर और सांवेर विधानसभा क्षेत्रों में नए भाजपा सदस्यों को शामिल किया।

कौन हैं दुर्गाबाई व्योम


वह मूल रूप से मध्य प्रदेश के डिंडोरी जिले के छोटे से गांव बुरबासपुर की रहने वाली हैं। कमाल की बात ये है कि वह कभी स्कूल नहीं गईं। अपनी कलाकारी के दम पर उन्होंने देशभर में अपनी खास पहचान बनाई। आदिवासी कला को एक नई ऊंचाई देने के लिए उन्हें पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।

6 साल की उम्र से कर रहीं चित्रकारी


चार भाई-बहनों के साथ पलीं दुर्गाबाई के पिता चमरू सिंह की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। इस वजह से वह कभी स्कूल भी नहीं जा पाईं। हालांकि उनको चित्रकारी से लगाव था, इसलिए वह बचपन से ही चित्रकारी करती रहती थीं। छह साल की उम्र से शुरु हुआ चित्रकारी का यह सफर अनवरत अब तक जारी है।

कला में लोककथाओं का जिक्र


उनके चित्रों में गोंड समुदाय से जुड़ी लोककथाओं की झलक देखने को मिलती है। इस कलाकारी का श्रेय वह अपनी दादी और मां को देती हैं। इसे डिगना कला कहा जाता है, जिसे गोंड समुदाय में शादियों और खेती से जुड़े त्योहारों पर घर की दीवारों पर उकेरा जाता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.